छात्राओं के मंचीय प्रस्तुति से लोकनृत्य से झल्की छत्तीसगढ़ की परंपरा,
यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”,खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ प्रदेश के 25 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय भव्य राज्योत्सव का आयोजन रजत महोत्सव के रूप में जिला मुख्यालय खैरागढ़ के राजा फतेह सिंह खेल में आयोजित किया गया।। तीन दिवसीय राज्योत्सव के समापन अवसर पर स्कूली छात्रा छात्राओं की रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से हुई।। जिसमें सरस्वती शिशु व उच्चतर माध्यमिक शाला की छात्राओं ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला और संस्कृति को जीवंत करते हुए रंगारंग मनमोहक छत्तीसगढ़ परिधानों में नृत्य की प्रस्तुति दी।।

छात्राओं ने लोकनृत्य के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शकों तक पहुंचाया,इस लोकनृत्य में 20 छात्राओं की टोली ने अपनी शानदार रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी,इस प्रस्तुति से उपस्थित अतिथियों, जनसमूह, अधिकारियों का मनमोह लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से इस शानदार रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए उनका उत्साह वर्धन किया ।। छात्राओं के इस प्रस्तुति से आयोजन समिति ने छात्राओं की प्रसंशा करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम नई पीढी में लोककला और परंपरा के प्रति सम्मान की भावना जागृत करते हैं।। इस कार्यक्रम के लिए संस्था के प्राचार्य सहित दीदीयो का उल्लेखनीय सहयोग रहा।।




