छत्तीसगढ़ में भगवा का आगाज..

भगवा (भारतीय गण वार्ता पार्टी ) के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए देवेश मिश्रा

दुर्ग – भगवा पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रथम अध्यक्ष के रूप में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध सनातनी हिन्दू नेता,राजनीतिज्ञ सामाजिक ( इंजीनियर, ज्योतिषी एवं दार्शनिक विचारक) देवेश मिश्रा को नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति भगवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शिवाकांत शुक्ला जी ने भोपाल में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान की।इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुरेंद्र जी, मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री शिव कुमार भार्गव जी सहित उपस्थित राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने श्री देवेश मिश्रा को फूल मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया।

भगवा (भारतीय गण वार्ता पार्टी ) के नवनियुक्त छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने कहा कि भगवा पार्टी का मुख्य उद्देश्य पूरे छत्तीसगढ़ में सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर सभी सनातनी भाई बहनों को एकत्रित करना, आपसी भाईचारा, सद्भाव बनाकर जाति वर्ग से परे सर्वत्र शांति और सनातनियों को सुरक्षा व विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाना है। सर्वविदित है कि जिन आशाओं के अनुरूप सभी सनातनी हिन्दू भाई बहनों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन दिया और सरकार बनाई, लगातार लोकसभा व नगरीय निकाय चुनावों में भी भरपूर समर्थन दिया,परन्तु भारतीय जनता पार्टी सरकार ने लोगों की भावनाओं से छलने का कार्य किया है, आम जनता की समस्याओं से निजात दिलाना तो दूर उसके विपरीत महंगाई,शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, इंफ्रा के क्षेत्र में गलत नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है।आम जनता में असुरक्षा,चरमराई कानून व्यवस्था, धर्मान्तरण,लव जिहाद हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार, लापरवाह सुस्त अकर्मण्य भाजपा सरकार की पहचान बन चुकी है।

श्री मिश्रा ने कहा कि हमारी पार्टी प्रत्येक वार्ड ग्राम ब्लॉक जिला संभाग व प्रदेश स्तर पर भगवा सैनिक व पदाधिकारी नियुक्त करेगी। प्रत्येक वह सनातनी जो राजनीति में आकर जनसेवा से जुड़कर कार्य करना चाहते है,वे बिना किसी संकोच हमसे संपर्क कर जुड़ सकते है, तन मन धन से सनातन धर्म का संवर्धन करने के साथ साथ हमारी संस्कार संस्कृति को बनाये रखना हमारी महत्वपूर्ण प्राथमिकता है।युवाओं से प्रार्थना है कि वे बढ़ चढ़ कर भगवा सैनिक बने औऱ एकजुट होकर सनातन धर्म का भगवा झंडा फहराकर पूरे छत्तीसगढ़ में भगवा पार्टी की सरकार बनाने कमर कस लें।प्रदेशाध्यक्ष देवेश मिश्रा ने नारी शक्ति का आव्हान करते हुए कहा कि हमारे भगवा पार्टी के अभियान का महत्वपूर्ण दायित्व नारी शक्ति पर निहित है।नारी शक्ति को अधिकाधिक नेतृत्व प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है. इसलिये मेरी प्रार्थना बहनों माताओं से है कि वे अधिक से अधिक इस भगवा अर्थात भारतीय गण वार्ता पार्टी से जुड़ें औऱ पूरे छत्तीसगढ़ को नया भगवा नेतृत्व शक्ति औऱ सुशासन वाली सनातनी सरकार प्रदान करें।

सनातनी नेता पंडित अरुण मिश्रा,संतोष पटाक, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, आनंद महाराज,कमलेश नागरची, मीना बिष्ट, पूजा मिश्रा, प्रिया राजपूत,संदीप ताम्रकार, श्याम ताम्रकार,हेम कुमार यादव,अरुण वर्मा, टीकाराम साहू, प्रशांत साहू,डी आर कोसरे, नगीना यादव, भारत भूषण पाण्डेय सहित अनेक नेताओं ने श्री देवेश मिश्रा को शुभकामनायें दी है।

Exit mobile version