Thursday, March 5, 2026

बिहार में RJD की करारी हार के बाद यादव परिवार में बवाल! रोहिणी आचार्य ने तोड़ा परिवार से नाता, राजनीति छोड़ी – सोशल मीडिया पर बड़ा धमाका

पटना। बिहार चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद राष्ट्रीय जनता दल के भीतर तूफान और तेज हो गया है। चुनावी हार का झटका अभी संभला भी नहीं था कि अब यादव परिवार ही भारी उथल-पुथल में घिर गया है। लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक ऐसा बयान दे दिया जिसने पार्टी से लेकर सियासी गलियारों तक सनसनी फैला दी है।

रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में लिखा है कि वह राजनीति से संन्यास ले रही हैं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हैं।
उनके इस बयान ने संकेत दे दिए कि पार्टी की हार ने परिवार के भीतर गहरी खाई बना दी है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि रोहिणी ने सीधे-सीधे राज्यसभा सांसद संजय यादव और रमीज़ का नाम लेते हुए कहा—

“संजय यादव और रमीज़ ने मुझसे यही करने को कहा था और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं।”

इस पोस्ट के बाद चर्चा तेज हो गई है कि आखिर RJD की हार का जिम्मा किस पर डाला जा रहा है, और क्या पार्टी के अंदरूनी मतभेद सार्वजनिक होकर एक बड़े राजनीतिक संकट का रूप लेने वाले हैं?

सूत्रों के अनुसार, RJD कैंप में चुनावी परिणाम के बाद से ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी था, लेकिन रोहिणी का यह बयान परिवार में ‘फूट’ की सबसे बड़ी स्वीकारोक्ति मानी जा रही है।

तेजस्वी यादव पहले से ही पार्टी की हार के दबाव में हैं, और अब बहन की नाराज़गी ने सियासी तापमान और बढ़ा दिया है।

बड़ी बात यह है कि यह पहली बार है जब यादव परिवार का कोई सदस्य खुलकर इस तरह का भावनात्मक और विस्फोटक बयान सामने लाया है, वह भी पार्टी की करारी हार के ठीक बाद।

बिहार की सियासत में रोहिणी आचार्य का यह कदम आने वाले दिनों में नई सुर्खियां और नए समीकरण पैदा कर सकता है।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें