क्षेत्रीय साहू मित्र सभा खुर्सीपार भिलाई ने चलाया सफाई अभियान

भिलाई। आज़ क्षेत्रीय साहू मित्र सभा खुर्सीपार भिलाई के सामाजिक बंधुओं ने भक्त माता कर्मा वाटिका में स्वच्छता अभियान शुरू किया जिसमें वाटिका में अनावश्यक रूप से उग आए घास आदि की साफ-सफाई कर पर्यावरण संरक्षण को महत्व देते हुए आगामी कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर किया गया। खुर्सीपार में छत्तीसगढ़ के प्रत्येक पर्व को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है इसी कड़ी में आगामी 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की रजत जयंती वर्ष के रूप में तथा एकादशी देठौनी तिहार के साथ दीपावली सामाजिक मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।

सफाई अभियान के इस अवसर में मुख्य रूप से मुन्ना लाल साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ, बलीराम साहू संरक्षक, महेन्द्र कुमार सोनवानी संयुक्त सचिव, हेमु दास साहू प्रचार सचिव, चुलेशवर प्रसाद साहू तहसील प्रतिनिधि, कृष्ण कुमार सोनबोईर सचिव, कुंजलाल साहू संगठन सचिव, हीरालाल साहू, डॉ भुवन लाल साहू पूर्व अध्यक्ष, बहोरन साहू वार्ड प्रभारी जोन 2, प्रेम चंद साहू दल नायक स्वच्छता टीम, तीजन साहू पूर्व उपाध्यक्ष, निरंजन लाल साहू सलाहकार, आदि उपस्थित रहे। इस अभियान को क्षेत्रीय अध्यक्ष परदेशी राम साहू के अगुवाई में किया गया। अध्यक्ष परदेशी राम साहू ने सभी का सराहनीय योगदान के लिए आभार एवं धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम करने से सामाजिक मेल जोल के साथ साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता आती है और सामाजिक संगठन मजबूत भी होती है।

Exit mobile version