यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”,खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में खैरागढ़ जिले में 2 से 4 नवम्बर तक आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव-2025 के प्रथम दिवस विभागीय प्रदर्शनी स्टॉलों और चित्रकला प्रतियोगिताओं में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही।।
विधायक यशोदा वर्मा ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ राजा फतेह सिंह खेल मैदान में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया।। उन्होंने कृषि, उद्योग, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित अनेक विभागों द्वारा प्रदर्शित योजनाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों से जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभार्थियों तक पहुँच के बारे में चर्चा की।। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के रजत जयंती के अवसर पर विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने मंच से उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि “राज्योत्सव प्रदेश की संस्कृति, विकास यात्रा और जनकल्याण योजनाओं को एक ही मंच पर प्रदर्शित करने का सशक्त माध्यम है।। विद्यार्थियों और युवाओं की सृजनात्मक प्रतिभा प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।।”

कार्यक्रम में महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने चित्रकला, हस्तशिल्प और रचनात्मक प्रदर्शनी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।। जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों की कला एवं नवाचार की प्रशंसा की
राज्योत्सव स्थल पर बड़ी संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों एवं विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति रही।। आगामी दो दिनों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, लोकनृत्य, गीत-संगीत और पारंपरिक कला-संस्कृति की विविध झलकियां प्रस्तुत की।।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्मन ताम्रकार, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष राजेश्री त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत सभापति धम्मन साहू,
सांसद प्रतिनिधि खम्मन ताम्रकार,भागवत शरण सिंह, कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर सुरेंद्र कुमार ठाकुर, एसडीएम टंकेश्वर प्रसाद साहू,संयुक्त कलेक्टर सुमन राज, एडीशनल एसपी नितेश गौतम, जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी, बीईओ निलम राजपूत, प्रभारी जिला खेल अधिकारी कन्हैया पटेल, बीआरसी सुजीत चौहान,बीपी सिंहा, कोमल कोठारी,एसडीओपी ममता शर्मा,आर आई के देव राजू,की आई अनिल शर्मा, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।।




