हरियाणा में भाजपा ने कांग्रेस से जीत चुराया

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र, कर्नाटक के बाद हरियाणा की चुनाव गड़बड़ियों को उजागर किया

रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस लेकर एक बार फिर देश के सबसे बड़े चुनावी घोटाले का पर्दाफाश किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राहुल गांधी ने साबित किया कि हरियाणा में 25 लाख फर्जी वोटर जोड़े गये, यह काम भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से हुआ था। राहुल गांधी ने साबित किया पूरे हरियाणा में 1,24,177 फर्जी तस्वीरों वाले वोटर है तथा ब्राजील की एक मॉडल की तस्वीर हरियाणा की 10 बूथों में 22 अलग-अलग नामों से है। एक फोटो के साथ 223 वोटर के नाम है। एक घर मे 501 वोटर दर्ज है। हजारों ऐसे मतदाता है जिनके नाम हरियाणा और उत्तरप्रदेश दोनों स्थानों पर है। इनमें से अनके भाजपा के नेता और कार्यकर्ता है। यह देश का बड़ा चुनावी फ्राड है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने साबित किया हरियाणा का जनादेश भाजपा और चुनाव आयोग ने मिलकर चुराया है। हरियाणा में 25 लाख फर्जी मतदाता जोड़े गये और हरियाणा का विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी मात्र 22,779 वोटो से हारी है। राहुल गांधी ने पुख्ता सबूतों के साथ साबित कर दिया कि किस प्रकार हरियाणा में षड़यंत्र करके कांग्रेस से चुनाव में जीत छीनी गयी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इसके पहले भी राहुल गांधी ने महाराष्ट्र और कर्नाटक में मतदाता सूची की गड़बड़ियों के साक्ष्य सामने रखे थे जिसका जवाब चुनाव आयोग नहीं दे पाया। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हरियाणा, राजस्थान जैसे अनेकों राज्य में भाजपा ने जनादेश चुराने का षड़यंत्र रचा है। यह देश के लोकतंत्र के लिए घातक है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इन मुद्दों को कई बार चुनाव आयोग के सामने उठाया है। राहुल गांधी ने 3 फरवरी, 10 मार्च को संसद में यह मुद्दा उठाया और 7 जून 2025 को विभिन्न समाचार पत्रों में एक लेख भी लिखा। 7 फरवरी को इंडिया गठबंधन की एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हुई थी और कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग को चार औपचारिक पत्र लिखकर डिजिटल मतदाता सूची और संबंधित डेटा उपलब्ध कराने की मांग की थी, लेकिन चुनाव आयोग ने सहयोग करने के बजाय सच्चाई को दबाने का प्रयास किया।

Exit mobile version