भिलाई। शहर में जनसंपर्क, सामाजिक सक्रियता और धार्मिक सहभागिता की मिसाल बन चुके हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह (छोटू) हर दिन की तरह आज भी कोहका स्थित सर्व समाज कल्याण समिति कार्यालय में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठजनों, मातृशक्ति एवं युवाओं से आत्मीय भेंट की।
कार्यालय में पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएँ, सुझाव एवं क्षेत्रीय आवश्यकताओं को साझा किया। इंद्रजीत सिंह ने प्रत्येक विषय को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी आयोजनों के आमंत्रण भी प्राप्त हुए, जिन्हें उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए आयोजकों को सफल एवं मंगलमय आयोजन की शुभकामनाएँ दीं।
धार्मिक आयोजनों में सक्रिय सहभागिता
विवेकानंद नगर, कोहका स्थित आनंदेश्वर महादेव हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर आनंदेश्वर महादेव हनुमान जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित रुद्राभिषेक पूजन एवं महाभंडारा प्रसादी कार्यक्रम में भी इंद्रजीत सिंह शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, सर्व समाज कल्याण समिति के महासचिव शमलकीत सिंह, इंद्रजीत सिंह चिंटू, रणजीत सिंह जी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मंदिर निरीक्षण कर दिया सहयोग का आश्वासन
क्षेत्रवासियों की सूचना पर हाउसिंग बोर्ड कोहका, भिलाई स्थित शिव हनुमान एवं दुर्गा मंदिर पहुँचकर उन्होंने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। मंदिर की छत एवं गुंबद से हो रहे पानी के रिसाव की समस्या से समिति एवं कॉलोनीवासियों ने उन्हें अवगत कराया। इस संबंध में उन्होंने यथासंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल वितरण
कैलाशनगर हाउसिंग बोर्ड भिलाई स्थित प्रीत पैलेस में यूथ सिख सेवा समिति के उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह जी के भाई स्वर्गीय सरदार शोभा सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भी इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ सम्मिलित हुए और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर परिवारजनों द्वारा दो दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल प्रदान की गई तथा एक ट्राईसाइकिल समाजसेवा हेतु सर्व समाज कल्याण समिति को सहयोग स्वरूप भेंट की गई। इंद्रजीत सिंह ने स्वर्गीय सरदार शोभा सिंह जी की पावन स्मृति को नमन करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए वाहेगुरु से प्रार्थना की तथा इस पुनीत कार्य के लिए परिवारजनों का आभार व्यक्त किया।
जनता से सीधा जुड़ाव ही पहचान
उल्लेखनीय है कि इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ की कार्यशैली का मूल आधार जनता से सीधा संवाद और त्वरित सहयोग है। सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में निरंतर सक्रिय रहकर वे समाज के हर वर्ग से आत्मीय संबंध बनाए हुए हैं। यही कारण है कि शहर में वे केवल एक पदाधिकारी नहीं, बल्कि जनभावनाओं से जुड़े जनसेवक के रूप में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।




