रायपुर। दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन के खिलाफ भाजयुमो ने रायपुर में शक्ति प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राजीव भवन की ओर कूच कर रहे थे।
शंकर नगर टर्निंग प्वाइंट पर पुलिस ने पहले से भारी बल तैनात कर बैरिकेडिंग की थी। जैसे ही प्रदर्शनकारी आगे बढ़े, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए और कांग्रेस कार्यालय की दिशा में बढ़ने लगे। मौके पर कुछ देर तक धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया।
भाजयुमो नेताओं का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में जिस तरह से विरोध दर्ज कराया गया, वह अनुचित था, जिसके प्रतिवाद में रायपुर में यह घेराव किया गया।
राहुल टिकरिया – प्रदेश अध्यक्ष
सिद्धार्थ शर्मा – प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
ब्रजेश शर्मा – जिला उपाध्यक्ष (बिलासपुर ग्रामीण)
विभूति कश्यप – प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी
अलिंद तिवारी – प्रदेश कार्यसमिति सदस्य