धान खरीदी केंद्र में प्रगतिशील किसान संगठन का जोरदार प्रदर्शन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के आह्वान पर संगठन के अध्यक्ष आई के वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने आज बोरी तहसील के नवागांव धान खरीदी केंद्र के पास जबरदस्त प्रदर्शन किया और धान खरीदी की लिमिट बढ़ाकर 3 क्विंटल प्रतिदिन करने और पर्याप्त संख्या में टोकन जारी करने की मांग किया उल्लेखनीय है कि धान खरीदी शुरू हुए 3 सप्ताह हो गया है किंतु पूर्व वर्षों की समान अवधि की तुलना में धान खरीदी 30% ही हो रही है शासन के निर्देश के अनुसार मात्र 8 सौ क्विंटल धान खरीदी हो रही है और सीमित संख्या में टोकन जारी किया जा रहा है जिसके कारण किसानों को भटकना पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारी किसानों ने रबी फसलों के लिए समितियों में तत्काल खाद बीज उपलब्ध कराने और ऋण प्रदान करने की मांग भी उठाई है।

धान खरीदी की धीमी गति से किसान परेशान हैं और टोकन के लिए भटकना पड़ रहा है, धान खरीदी शुरू होने के 3 सप्ताह बाद भी धान खरीदी पूर्व वर्षों की तुलना में मात्र 30% ही हो रही है इससे आक्रोशित किसानों ने आज ननकट्ठी के बस स्टैंड में 11 से 1 बजे तक दो घंटे धरना दिया जिसमें ननकट्ठी, रवेली, बोड़ेगांव, असनारा के अलावा आसपास के अन्य गांवों के किसान शामिल हुए, धरनारत किसानों को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के रवि प्रकाश ताम्रकार ने धान खरीदी की धीमी गति के कारण किसानों को होने वाली परेशानियों की चर्चा करते हुए धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने की मांग की, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के संयोजक एड राजकुमार गुप्त ने धान खरीदने पर सरकार के नीयत पर सवाल खड़े किए, किसानों को हृदय देवांगन, नारायण देवांगन, गोपाल सिंह सुपंथक, सनत साहू, कुंवर सिंह वर्मा बेनलाल सिंहा एवं अन्य ने भी संबोधित किया।

धरने के बाद आक्रोशित किसान मुख्य मार्ग पर बैठ गए जिसके कारण गाड़ियों का आना जाना कुछ समय के लिए अवरूद्ध हो गया प्रशासन की समझाइश पर किसानों ने आधा रास्ता खोल दिया इसके बाद ही आवागमन शुरू हो गया।
आज के धरना-प्रदर्शन और रास्ता रोको आंदोलन में ज्वाला प्रसाद साहू, जेठूराम ठाकुर, प्रवेश कुमार, छबिलाल देवांगन, वेदराम देवांगन, अरविंद, अभिजीत अग्रवाल, विरेंद्र शर्मा, हीराराम, सरोज टंडन, घनश्याम देवांगन, अशोक कुमार, विष्णु कुमार, घनश्याम बंछोर, संजय ताम्रकार सहित अन्य किसान शामिल हुए।

Exit mobile version