निजी एम्बुलेंस संचालकों के द्वारा मेडिकल कालेज अस्पताल के निजी सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाईजर के साथ गाली गलौज व मारपीट करने पर थाना लालबाग में दर्ज किया गया अपराध

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

राजनांदगांव। 11 दिसंबर को मेडिकल कालेज अस्पताल राजनांदगांव के निजी सुरक्षा गार्ड ने रिपार्ट दर्ज कराया कि प्राईवेट एम्बुलेंस के संचालक पप्पू उर्फ विनय मेश्राम द्वारा अपने प्राईवेट एम्बुलेंस को अस्पताल के परिसर में अनाधिकृत रूप से खडी करने मना करने पर प्रार्थी के साथ गाली गलौज कर मारपीट किया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लालबाग में अपराध धारा 296,115(2),351(2),3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को लेते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश एवं अति. पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव आईपीएस वैशाली जैन के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक राजेश कुमार साहू के नेतृत्व आरोपी विनय मेश्राम उर्फ पप्पु. साहिल बंसोड हेमराज चौहान उर्फ भक्कु के विरूद्ध अपराध धारा सदर का अपराध सिद्ध पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तारी की गयी। आरोपियों द्वारा गवाहों को पुनः धमकाने की सुचना पर पृथक से प्रतिबंधात्मक धारा में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी. राजेश कुमार साहू, प्र.आर. प्रभात तिवारी, आर. रोशन सिन्हा, आर. बर्मा प्रसाद, आर. राकेश धुर्वे की भुमिका सराहनीय रहा है।

Exit mobile version