बार काउंसिल चुनाव में बड़ी जीत—प्रशांत तिवारी ने पूरे प्रदेश में हासिल किया 9वां स्थान
बिलासपुर। प्रतिष्ठित छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल चुनाव के नतीजे आ गए हैं और पूरे प्रदेश में कुल 25 अधिवक्ताओं के चयन में राजनांदगांव ने बड़ी कामयाबी दर्ज की है।
राजनांदगांव के जाने-माने व तेजतर्रार अधिवक्ता प्रशांत तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर 9वां स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है।
यह जीत न सिर्फ राजनांदगांव, बल्कि पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं के लिए गौरव का अवसर बनी हुई है।
तिवारी की इस विजय के पीछे अधिवक्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों का ज़बर्दस्त समर्थन रहा।
कानूनविद परिवार की नई उपलब्धि
प्रशांत तिवारी का परिवार छत्तीसगढ़ के न्याय जगत में बेहद सम्मानित है।
उनके पिता, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभात तिवारी, छत्तीसगढ़ बार काउंसिल के प्रथम अध्यक्ष रह चुके हैं। पूरा परिवार विधि क्षेत्र में अपनी गहरी पकड़ और प्रतिष्ठा के लिए जाना जाता है।
शहर में जश्न का माहौल
प्रशांत तिवारी के विजयी होते ही उनके समर्थकों और अधिवक्ता समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई।
अंबागढ़ चौकी के वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल कादिर सिद्दीकी,
पत्रकार आलोक तिवारी,
भिलाई के पार्षद पीयूष मिश्रा,
तथा कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी।
यह जीत न सिर्फ व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि न्याय व्यवस्था में बेहतर योगदान की नई उम्मीद भी जगाती है।




