(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)खैरागढ़ : वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक भास्कर के पूर्व ब्यूरो चीफ रहे प्राकृत शरण सिंह की स्मृति में निर्भीक, निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता को सम्मानित करने के उद्देश्य से यह मासिक सम्मान प्रारंभ किया जा रहा है।। यह पहल पत्रकारि यक्ष तय के उन मूल्यों को सशक्त करने का प्रयास है, जिनके लिए स्व. प्राकृत शरण सिंह आजीवन प्रतिबद्ध रहे।।
सम्मान का स्वरूप
इस सम्मान के अंतर्गत केसीजी जिले के एक पत्रकार को प्रत्येक माह सम्मानित किया जाएगा।। चयन का आधार पत्रकार की लेखनी की गुणवत्ता, जनहित से जुड़ी खबरें, भ्रष्टाचार के खुलासे, गड़बड़ी एवं अनियमितताओं को उजागर करने वाली खोजी रिपोर्टिंग होगी।।
सभी मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए खुला
सम्मान हेतु चयन में प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, न्यूज़ पोर्टल एवं यूट्यूब/डिजिटल चैनलों पर प्रकाशित समाचार लेख, विशेष रिपोर्ट और वीडियो खबरों को शामिल किया जाएगा।। माध्यम नहीं, कंटेंट की मजबूती और साहस चयन का आधार होगा।।
चयन की समय-सीमा (महत्वपूर्ण प्रावधान)
प्रत्येक माह 1 तारीख से 30 तारीख के बीच प्रकाशित/प्रसारित खबरों के आधार पर उसी माह के लिए चयन किया जाएगा।।
सामान्यतः हर माह अलग-अलग पत्रकार का चयन होगा
यदि पूर्व माह में चयनित पत्रकार वर्तमान माह में भी विशेष, यूनिक और प्रभावशाली खबर प्रकाशित करता है, तो उसे पुनः सम्मानित किया जा सकेगा।।
आरंभ तिथि एवं सम्मान राशि
इस सम्मान की शुरुआत गुरुवार 1 जनवरी 2026 से की जाएगी।। चयनित पत्रकार को ₹1000 (एक हजार रुपये) की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।।
आयोजक संस्था
इस गरिमामय पहल का आयोजन नई शुरूवात वेलफेयर सोसायटी द्वारा किया जा रहा है।। इस स्वयं सेवी संस्था का शुभारंभ वर्ष 2000 में स्व. प्राकृत शरण सिंह ने किया था।।
चयन प्रक्रिया
पत्रकार का चयन जिला के वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा किया जाएगा, जिसमें चैतेन्द्र तिवारी, खिलेन्द्र नामदेव, अनुराग तुर्रे, जितेन्द्र सिंह गौर, सज्जाक खान, राजू यदु, विनोद नामदेव शामिल है।।
आवेदन की आवश्यकता नहीं
इस सम्मान के लिए किसी प्रकार का लिखित आवेदन आवश्यक नहीं है।। संरक्षकगण जिले में प्रकाशित एवं प्रसारित खबरों को स्वयं पढ़कर और देखकर चयन करेंगे, जिससे निष्पक्षता बनी रहे और लॉबिंग या सिफारिश की कोई भूमिका न हो।।
चयन प्रक्रिया एवं मापदंड (स्पष्ट दिशा-निर्देश)
1. खबर की प्रकृति
सम्मान के लिए खबर में निम्न में से एक या अधिक तत्व अनिवार्य होंगे—जनहित से जुड़ा ठोस मुद्दा,भ्रष्टाचार, अनियमितता या गड़बड़ी का खुलासा,प्रशासनिक या सामाजिक व्यवस्था में सुधार लाने वाली रिपोर्ट,आम नागरिक, किसान, मजदूर, महिला, युवा या वंचित वर्ग की आवाज़,केवल बयानबाज़ी, औपचारिक कार्यक्रम कवरेज या प्रचारात्मक समाचार प्राथमिकता में नहीं होंगे।।
2. खबर का प्रभाव
चयन में यह देखा जाएगा कि—खबर के बाद प्रशासन या संबंधित विभाग ने संज्ञान लिया या नहीं,खबर से जमीनी स्तर पर चर्चा, प्रतिक्रिया या सुधार हुआ या नहीं,खबर ने जनमत को जागरूक किया या नहीं,केवल वायरल होना नहीं, परिणाम देना महत्वपूर्ण होगा।।
3. मौलिकता और यूनिकनेस
खबर पत्रकार की स्वयं की खोज, मेहनत और फील्ड रिपोर्टिंग पर आधारित हो,कॉपी-पेस्ट, सोशल मीडिया रीपोस्ट या केवल बयान आधारित खबरें चयन से बाहर होंगी,एक ही मुद्दे पर कई खबरों की स्थिति में पहली, गहराई वाली और तथ्यात्मक खबर को प्राथमिकता दी जाएगी।।
4. मीडिया प्लेटफॉर्म से भेदभाव नहीं
प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, न्यूज़ पोर्टल और डिजिटल/यूट्यूब—सभी माध्यम समान माने जाएंगे। आधार केवल सत्य, साहस और कंटेंट की मजबूती होगी।।
5. समय-सीमा आधारित चयन
केवल उसी माह की प्रकाशित प्रसारित खबरों पर विचार।।
प्रत्येक माह सामान्यतः एक पत्रकार का चयन*
उत्कृष्ट और निरंतर प्रदर्शन की स्थिति में पुनः सम्मान की संभावना
