Wednesday, March 4, 2026

150 वीं वर्षगांठ पर विद्युतकर्मियों ने किया राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सामूहिक गान

दुर्ग। राष्ट्रगीत ‘‘वंदे मातरम्’’ की 150वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग के क्षेत्रीय मुख्यालय में आज सामूहिक गान का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर अमर शहीदों को नमन किया।

क्षेत्रीय मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में इस विशेष अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं माननीय केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का लाइव उद्बोधन भी सुना गया। उन्होंने राष्ट्रगीत के विषय में कई रोचक और प्रेरणादायक बातें साझा कीं। इस लाइव प्रसारण को देखने के लिए सुबह 10 बजे से 11 बजे तक सभाकक्ष में विशेष व्यवस्था की गई थी। मुख्य अभियंता कार्यालय, अधीक्षण अभियंता वृत्त, एवं वरिष्ठ लेखाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक साथ आकर ‘‘वंदे मातरम्’’ का सामूहिक गान किया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा।

सभी मैदानी कार्यालयों में भी उत्साहपूर्वक वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया गया, जिसमें समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दी।

इस प्रेरणादायक कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय मुख्यालय में मुख्य अभियंता संजय खंडेलवाल, अतिरिक्त मुख्य अभियंता एच.के. मेश्राम, अधीक्षण अभियंता एस. मनोज, आर.के. मिश्रा एवं जे. जगन्नाथ प्रसाद सहित कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें