शांति समिति की बैठक : होली से पहले प्रशासन अलर्ट मुखौटों व डीजे पर प्रतिबंध, ट्रैफिक व्यवस्था सख्त

नशे की हालत में गाडी चलाने वालो की खैर नहीं,

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू” जिला ब्यूरो चीफ खैरागढ़)
खैरागढ़ :
होली पर्व और रमजान महीने को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार 27 फरवरी को खैरागढ़ थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक एसडीएम टंकेश्वर प्रसाद साहू और थाना प्रभारी अनिल शर्मा की उपस्थिति में आयोजित की गई।। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों तथा पत्रकारों की उपस्थिति रही।। शांति समिति की बैठक के दौरान नागरिकों और पत्रकारों से मिले सुझावों के आधार पर प्रशासन ने त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई अहम निर्णय लिए।। एसडीएम टंकेश्वर प्रसाद साहू ने स्पष्ट किया कि होली के पूर्व बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए इस बार यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।। सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग करने वाले वाहनों को जब्त किया जाएगा तथा वाहन चालकों पर कार्रवाई भी की जाएगी।।

नगर पालिका को दिए निर्देश होली से संबंधित रंग, पिचकारी और अन्य सामग्री बेचने वाली दुकानों को सड़क से निर्धारित दूरी पर ही लगाया जाए और दुकानदारों के लिए जगह निर्धारण के लिए चूने से मार्किंग की जाए।। तय सीमा का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।।

त्योहार के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन सख्त दुपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी।। इसके साथ ही होली पर मुखौटे पहनने व बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है।। नगर पालिका को ऐसे मुखौटों की जब्ती के निर्देश भी दिए गए हैं।।

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए होली के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध यदि कहीं डीजे बजता पाया गया तो उसे तत्काल जब्त कर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।।
पुलिस प्रशासन ने नगरवासियों से अपील की है कि वे होली पर्व और रमजान महिने के दौरान आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखें।। साथ ही चेतावनी दी गई कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।।

Exit mobile version