Friday, March 6, 2026

अन्नदाताओं के समर्थन में पहुंचे दीपक बैज कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत….

खैरागढ़ : पीसीसी चीफ दिपक बैज का कांग्रेसीयो ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत।।छुईखदान ब्लॉक के संडी क्षेत्र में श्री सीमेंट कंपनी का विरोध कर रहे किसानों पर प्रशासन द्वारा कथित रूप से की गई मारपीट और दमनात्मक कार्रवाई को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बुधवार को किसानों से मिलने खैरागढ़ पहुंचे जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।।
विधायक यशोदा वर्मा के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन और अरुण भारद्वाज के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने खैरागढ़ के विश्रामगृह के सामने फूल-मालाओं और फटाकों के साथ कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, दीपक बैज जिंदाबाद, यशोदा नीलाम्बर वर्मा जिंदाबाद के नारे लगाकर उनका स्वागत किया।।
इस दौरान मनराखन देवांगन ने संडी में प्रस्तावित श्री सीमेंट परियोजना से होने वाली संभावित समस्याओं की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को दी।। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री खुलने से आसपास की कृषि भूमि बंजर होने का खतरा है, स्कूलों सहित पूरे इलाके में प्रदूषण बढ़ेगा और किसान पहले से ही गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं।।

मीडिया से चर्चा के दौरान दीपक बैज ने कहा कि “लाठी और बंदूक की नोक पर उद्योग नहीं चलाया जा सकता।। किसानों की अनुमति के बिना फैक्ट्री स्थापित किया जाना गलत है।।” उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने उद्योगपतियों के इशारे पर किसानों के साथ अन्यायपूर्ण एवं अमानवीय व्यवहार किया है।
बैज ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और उनके साथ हुए कथित उत्पीड़न के विरुद्ध पार्टी पुरजोर विरोध दर्ज कराएगी।। उन्होंने कहा कि वे स्वयं “धरतीपुत्र अन्नदाताओं” से मिलने आए हैं और उनकी हर लड़ाई में उनके साथ रहेंगे।।
स्वागत करने वालों में प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि नीलांबर वर्मा, नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती महोबिया, लक्ष्मी सिरमौर, मंसाराम सिमकर, विधायक प्रतिनिधि यतेंद्रजीत सिंह, शेखर दास वैष्णव, पूर्ण सारथी, डॉ. किरण झा, भारत चंद्राकर, आरती यादव, भूपेंद्र वर्मा, राधेश्याम यादव, अजय देवांगन, अशोक सारथी, सूरज देवांगन, महेश यादव, नरेश देवांगन, मनीष सारथी, संदीप सिरमौर, उमेश साहू, चंद्रेश वर्मा, डोमार लोधी, सूर्यकान्त यादव, पूनम राजपूत, रत्नेश सारथी, राहुल बंजारे, अर्पित सारथी, राजा लहरे, सुजल सारथी, भगत साहू, धनेश यादव, महेन्द्र साहू, सत्यम सारथी, सिवा यादव, रवि पटेल, जगदीश शर्मा, लक्की सारथी, राजेश देवांगन, मनीष लहरे, कोमल वर्मा, आदि गायकवाड़, चंदन वैष्णव, कुबेर मारकंडे, राकेश लहरे, राकेश यादव, रानू खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें