जिले के श्री सीमेंट फैक्ट्री का विरोध कर रहे आंदोलनरत किसानों के बीच पहुंचे पीसीसी चीफ दीपक बैज

श्री सीमेंट फैक्ट्री का विरोध कर रहे किसानों के रैली में हुऐ लाठी चार्ज की हुई जांच,

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के व्दारा गठित जांच दल आंदोलनरत किसानों के बीच विचारपुर पंडरिया पहुचा, किया किसानों से मुलाकात,

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)खैरागढ़ : जिले के श्री सीमेंट फैक्ट्री खुलने से प्रभावित गांव के किसानों से मिलने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज सहित विधायकों की टीम विचारपुर पंडरिया पहुंची।। उन्होने किसानों से चर्चा कर फैक्ट्री के विरोध में हो रहें आंदोलन की वास्तविक स्थिति से अवगत हुऐ।। किसानों ने एक स्वर में कहा कि हमारी भूमि हमारी धरोहर है इसे हम नहीं छोड़ेंगे वही बीते शनिवार 6 दिसम्बर को प्रभावित क्षेत्र से ब्लाक मुख्यालय के लिऐ निकली किसानों की विशाल ट्रैक्टर रैली में हुऐ लाठी चार्ज की दुखत घटना को बताया।। दीपक बैज ने किसानों से कहा की पार्टी के प्रत्येक सिपाही किसानों के साथ है।। आज भी और कल भी इस जनहित किसानों के आंदोलन में हक नहीं मिलने तक साथ खड़े रहेंगे।।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के व्दारा गठित जांच दल में पहुंचे छुरियां विधायक भोलाराम साहू,मानपुर- मोहला विधायक इंद्र शाह मंडावी, डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल, खैरागढ़ विधायक यशोदा जंघेल, विधायक कुंवर सिंह निषाद, पूर्व विधायक गिरिवर जंघेल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल दास साहू ने किसानों से मुलाकात कर चर्चा की।। इस दौरान मौजूद रहे जिला पंचायत सदस्य शताक्षी देवव्रत सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शहीद भाई, पूर्व केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान, राजनांदगांव शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, वरिष्ठ कांग्रेसी मोतीलाल जंघेल, राजा गिरिराज किशोर दास,निलांबर वर्मा, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष देवराज किशोर दास, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सज्जाक खान, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती महोबिया, पूर्व कृषि उपज मंडी खैरागढ़ के अध्यक्ष दशमत जंघेल, पूर्व जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष कामदेव जंघेल, सूर्यकांत जैन, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष छुईखदान रामकुमार पटेल,गंडई ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भिगेश यादव, खैरागढ़ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भिखम चंद छाजेड़,सुदीप श्रीवास्तव, गजेंद्र ठाकरे, पूर्व कृषि उपज मंडी छुईखदान के अध्यक्ष संजू चंदेल,नगर पंचायत अध्यक्ष गंडई टारकेश्वर साह खुशरो, नित्य शरण सिंह,संजय महोबिया, हेमंत वैष्णव,मनीष कोचर, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन तिवारी, मोहसिन खान, शैलेन्द्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहें।।

लाठी चार्ज की हुई जांच बीते शनिवार 6 दिसंबर को हुऐ टैक्टर रैली में पुलिस ने किसानों के ऊपर लाठी चार्ज किया था।। जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस मामले की जांच करने सात सदस्यों की टीम गठित किया है, जो बुधवार को पंडरिया विचारपुर पहुंच कर लाठी चार्ज का शिकार हुऐ किसानो से मुलाकात किया तथा वास्तविक घटना की रिपोर्ट तैयार किया।।

Exit mobile version