Thursday, March 5, 2026

पवार क्षत्रिय संघ भिलाई-दुर्ग द्वारा वार्षिक स्नेह सम्मेलन 14 जनवरी को

भिलाई । मकर संक्रांति पर्व के पावन अवसर पर पवार क्षत्रिय संघ भिलाई-दुर्ग (छत्तीसगढ़) की 59वीं वर्षगांठ पर वार्षिक स्नेह सम्मेलन 2026 का भव्य आयोजन बुधवार, 14 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से राजाभोज मंगल भवन, दीक्षित कॉलोनी, नेहरू नगर (पूर्व), भिलाई-दुर्ग में किया जावेगा।
इस कार्यक्रम में शुभारंभ मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू , पूर्व कैबिनेट मंत्री, लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन विभाग छत्तीसगढ़ शासन, अति प्रमुख अतिथि मान. देवेन्द्र यादव विधायक भिलाई नगर, नीरज पाल , महापौर नगर पालिका निगम भिलाई, मान. अरूण वोरा पूर्व विधायक दुर्ग शहर विधानसभा, प्रमुख अतिथि संदीप निरंकारी वार्ड पार्षद नगर पालिका निगम भिलाई एवं इन्द्रजीत सिंह (छोटू) तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष . नन्दलाल चौधरी , अध्यक्ष राष्ट्रीय पवार क्षत्रिय महासभा भारत की गरिमामयी उपस्थिति में किया जावेगा।
कार्यक्रम का समापन समारोह अपराह्न 4 बजे से विजय बघेल, सांसद दुर्ग लोकसभा, छत्तीसगढ़, गजेन्द्र यादव कैबिनेट मंत्री छ.ग. शासन,रिकेश सेन विधायक वैशाली नगर भिलाई, टाइम्स ललित चंद्राकर, विधायक दुर्ग ग्रामीण एवं अन्य गणमान्य अतिथि की उपस्थिति में सम्पन्न होगा। जिसमें अतिथियों का स्वागत, अध्यक्षीय उद्बोधन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मुख्य अतिथि का उद्बोधन, आभार प्रदर्शन एवं प्रीतिभोज का आयोजन के साथ किया जावेगा, साथ ही कार्यक्रम में सामाजिक परिचर्चा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें पवार क्षत्रिय समाज के गौरवपूर्ण इतिहास, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण, नशा प्रतिबंध, युवा वर्ग में उद्यमिता के विकास एवं समाज में सकारात्मक जागरूकता जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य अतिथिगण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा। *अध् दुर्ग-भिलाई, रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर, कवर्धा, समस्त छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र में स्थापित समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपील की है।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें