यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”,खैरागढ़: छात्र व शिक्षकों के सर्वांगीण विकास तथा समाज सेवा के लिए संकल्पित संस्था शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में शासकीय कर्मचारी संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष कामरेड स्वर्गीय नरेन्द्र सिंह चन्द्राकर के पुण्य स्मृति में स्वर्गीय चन्द्राकर की सुपुत्री, छत्तीसगढ़ उड़ान के प्रांतीय अध्यक्ष एवं महिला जागृति मंच दिल्ली के राष्ट्रीय सचिव निधि चन्द्राकर के विशेष सौजन्य से विमतारा,इन्द्रावती कालोनी, शांतिनगर राजधानी रायपुर में गत 11अक्तूबर को राज्य स्तरीय भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर चयनित उत्कृष्ट शिक्षकों,पत्रकारों एवं समाजसेवियों का स्मृति चिन्ह,शाल एवं सम्मान पत्र प्रदान कर छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूपेन्द्र तिवारी थे, अध्यक्षता राजेन्द्र चन्द्राकर ने किया,विशेष अतिथि सुनिल शुक्ला रहे एवं परस राम साहू थे।।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय नरेन्द्र सिंह चन्द्राकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर,सामने दीप प्रज्वलित कर ,पूजा अर्चना के साथ हुआ।। पश्चात अतिथियों का सुमन गुच्छ भेंटकर एवं बैच लगाकर स्वागत किया गया।।
शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी के प्रांतीय मीडिया प्रभारी दिनेश कुरेटी दिलेर के जानकारी अनुसार
शिक्षा,साहित्य,नवाचार,कला,संस्कृति,महिला सशक्तिकरण तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट व अप्रतिम कार्य शैली के लिए शिक्षा कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के द्वारा अतिथियों के करकमलों से छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित होने वाले छत्तीसगढ़ के पांचों संभाग के उत्कृष्ट शिक्षक,पत्रकार,समाज सेवी एवं कलाकारों में शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के प्रांतीय व जिला पदाधिकारीगण, सदस्यगण, पत्रकार गण एवं समाजसेवी गण सामिल हैं।।सम्मानित उत्कृष्ट शिक्षकों में से खैरागढ़ विकासखण्ड से इंदिरा चंद्रवंशी शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय खपरी सिरदार, मती सुनिता सिंह शासकीय प्राथमिक शाला मुतेड़ा नवागांव,अजय सिंह राजपूत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय दपका,श्यामा बोरकर शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ईटार के शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान किया गया।। इस उपलब्धि के लिए जिला शिक्षा अधिकारी लाल जी द्विवेदी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी निलम राजपूत, खण्ड स्तोत्र समन्वयक सूजीत चौहान, कमलेश्वर सिंह, संकुल समन्वयक गिरवर बंजारे , निखिल सिंह,गणेश रजक प्रेमलाल महिमा, रघुनाथ सिन्हा, हरिप्रसाद चंद्रवंशी, चंदन मिंज, ज्योति अग्रवाल,ब्रजेश दास ललीता देवांगन सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।।
