प्रशिक्षण से मजबूत होगा संगठन – सांसद रूप कुमारी चौधरी

00 कार्यकर्ताओं के बल पर चलती है भाजपा -सांसद रूप कुमारी चौधरी,

खैरागढ़ पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।। इस अवसर पर महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूप कुमारी चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।। उनके साथ प्रशिक्षण प्रभारी अजय राव, केसीजी जिला भाजपा प्रभारी नलिनीश ठोकने तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।। समापन सत्र को संबोधित करते हुए सांसद रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी संगठनात्मक पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं के आधार पर चलती है।। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उसकी रीति-नीति, विचारधारा और कार्यपद्धति से भली-भांति परिचित होना चाहिए।। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी रखना भी आवश्यक है, ताकि आम जनता तक इन योजनाओं का लाभ सही ढंग से पहुंचाया जा सके।।

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास, संगठन की कार्यप्रणाली और जनसेवा के मूल उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी मिलती है।। इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है और वे अधिक प्रभावी ढंग से संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित होते हैं।। कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया और संगठन की मजबूती, कार्यकर्ता प्रशिक्षण एवं जनसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक ताकत होते हैं और ऐसे आयोजनों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलती है।।

ज्ञात हो कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दो दिवसीय था, जिसमें दूसरे दिन भी छह अलग-अलग वर्गों में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए।। इन सत्रों में विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया, जिससे कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यों की गहन समझ प्राप्त हुई।।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिशेषर साहू, जिला भाजपा महामंत्री नवनीत जैन, शशांक ताम्रकार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका ताम्रकार, आयश सिंह, अनिल अग्रवाल, वीरेंद्र जैन, श्यामपाल ताम्रकार, टी.के. चंदेल, आनंद सिन्हा, चंदन गोस्वामी, गिरजा चंद्राकर, उमा चौबे, नीलिमा गोस्वामी, देवीन बाई कोठले, विनय देवांगन, आलोक श्रीवास, दिनेश वर्मा, राजकुमार जंघेल, खम्हन ताम्रकार, ललित चोपड़ा, जैनेन्द्र जंघेल, ललित सोनी, शत्रुघ्न साहू, गोरेलाल वर्मा, वंदना तांडेकर, डोरेलाल साहू, श्यामसुंदर साहू, पन्ना मंडावी, दीना जंघेल, संदीप दास वैष्णव, नीलम राजपूत, किरण गुप्ता, जयप्रकाश साहू, प्रकाश सिंह, डॉ. चंदू वर्मा, अवध वर्मा, जंत्री साहू, अनुज देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Exit mobile version