Friday, March 20, 2026

छत्तीसगढ़ में ‘सफेद जहर’ का जाल: रायगढ़ में मिला अफीम का खेत

दुर्ग-बलरामपुर के बाद अब तमनार के आमाघाट में एक एकड़ में लहलहाती फसल, प्रशासन में हड़कंप

रायगढ़ | छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम खेती का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। दुर्ग और बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तमनार ब्लॉक के आमाघाट क्षेत्र में एक किसान के खेत में अफीम की फसल लहलहाती हुई पाई गई है।

जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि किसान ने करीब एक एकड़ जमीन पर अफीम की खेती कर रखी थी, जो अब जांच के घेरे में है।

सूचना मिलते ही हरकत में प्रशासन

मामले की भनक लगते ही पुलिस और जिला प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। रायगढ़ से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सहित प्रशासनिक टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। खेत की जांच और फसल के सत्यापन की कार्रवाई शुरू की जा रही है।

लगातार बढ़ते मामले, सवालों के घेरे में निगरानी

गौरतलब है कि इससे पहले दुर्ग और बलरामपुर जिले में भी अफीम की खेती पकड़ी जा चुकी है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने प्रशासनिक निगरानी और खुफिया तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कितना बड़ा नेटवर्क? जांच के बाद होगा खुलासा

प्रारंभिक तौर पर इसे एक किसान का मामला बताया जा रहा है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क भी सक्रिय हो सकता है। अब सबकी नजर प्रशासन की जांच पर टिकी है।

ब्रेकिंग लाइन:

छत्तीसगढ़ में फैल रहा अफीम का जाल…
क्या यह अकेला खेत है या बड़े रैकेट की शुरुआत?

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें