Thursday, March 5, 2026

छावनी, दुर्ग एवं भिलाई नगर अनुविभाग क्षेत्र में की गई अड्डेबजों की चेकिंग

चेकिंग के दौरान अड्डेबाजी कर शराब पीने वालों के खिलाफ की गई कार्यवाही

राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में किया गया चेकिंग

कुल 34 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

भिलाई। 19दिसंबर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देशन में दुर्ग पुलिस व्दारा आपरेशन विश्वास एवं सुरक्षा अभियान के तहत जिला में शान्ति व्यवस्था कायम रखने हेतु अड्डेबाजी कर शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध चेकिंग हेतु *दुर्ग अनुविभाग में नगर पुलिस अधीक्षक हर्षित मैहर, भिलाई नगर अनुविभाग में नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी, एवं छावनी अनुविभाग में अनूप लकड़ा के नेतृत्व* में चौकचौराहे एवं संदिग्ध स्थानो एवं अड्डेबाजी करने वालों के विरुद्ध 100 से अधिक अधिकारी/कर्मचारी का बल लगाकर चेकिंग की गई l चेकिंग के दौरान अड्डेबाजी कर शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध *थाना पुलगांव में 7, थाना दुर्ग व खुर्सीपार में 5-5, भिलाई नगर, पाटन व नेवई में 3-3, सुपेला, वैशाली नगर व अंजोरा में 2-2 एवं पद्मनाभपुर व छावनी में 1-1प्रकरण पंजीबद्ध किया गया, इसी प्रकार जिले में कुल 34 व्यक्तियों* के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया l उक्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी l

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें