(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ : सिर्फ कोरा आश्वासन,कब तक जनता-जनार्दन ऐसे ही ठगे जाएंगे।।डोंगरगढ़–कटघोरा रेल लाइन को लेकर एक बार फिर स्वीकृति की चर्चा के बीच कांग्रेस के जिला प्रवक्ता मनोहर सेन ने भाजपा सरकार और क्षेत्र के सांसद पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्षों से जनता को सिर्फ घोषणाओं और बधाइयों का दौर देखने को मिल रहा है।।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता मनोहर सेन ने कहा कि हर साल रेल लाइन की स्वीकृति की खबर आती है, हर साल सांसद को बधाइयां दी जाती हैं, सोशल मीडिया पर बड़े-बड़े पोस्टर लगाए जाते हैं और लोकसभा क्षेत्र के शहरों में भी रेल लाइन को लेकर प्रचार किया जाता है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है, कि आज तक जनता को रेल की पटरी दिखाई नहीं दी।।
उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल लाइन को लेकर लगातार उम्मीदें जगाई जा रही हैं।। हर बार नई स्वीकृति, नई घोषणा और बधाई संदेश सामने आते हैं, लेकिन क्षेत्रवासियों का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है।।मनोहर सेन ने कहा कि जनता अब सोशल मीडिया के पोस्टर और राजनीतिक बधाइयों से आगे बढ़कर धरातल पर काम देखना चाहती है।। यदि रेल लाइन परियोजना स्वीकृत है तो सरकार और रेलवे विभाग को इसकी प्रगति, निर्माण की समय-सीमा और वर्तमान स्थिति सार्वजनिक करनी चाहिए।। उन्होंने कहा कि खैरागढ़ सहित पूरे लोकसभा क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग है,कि डोंगरगढ़–कटघोरा रेल लाइन का सपना जल्द पूरा हो, ताकि क्षेत्र के विकास, व्यापार, शिक्षा और रोजगार को नई गति मिल सके।।
