स्व. प्राकृत शरण सिंह की जयंती पर सिविल अस्पताल में फल वितरण

नगर की सामाजिक संस्थाओं ने मरीजों को दिए फल और एनर्जी ड्रिंक, सूर्य पथ फाउंडेशन में भी दी गई श्रद्धांजलि,

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)खैरागढ़। वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय प्राकृत शरण सिंह की जन्म जयंती के अवसर पर नगर की समस्त स्वयंसेवी संस्थाओं ने सिविल अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल व एनर्जी ड्रिंक का वितरण किया।।

कार्यक्रम का संयोजन उनके मित्र एवं समाजसेवी मंगल सारथी द्वारा किया गया।।फल वितरण के दौरान स्व. प्राकृत शरण सिंह के अनुज भागवत शरण सिंह, समाजसेवी गौतम सोनी, शमशुल होदा खान, अनुराग तुरे, राजू यदु, उमेंद पटेल, अमीन मेमन, गोविंद पटेल, उत्तम दशरिया सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।। अस्पताल प्रशासन से बीएमओ डॉ. विवेक बिसेन, डॉ. पंकज वैष्णव, डॉ. सिमनकर, संजय श्रीवास्तव भी मौजूद थे।।

सूर्य पथ फाउंडेशन में श्रद्धांजलि सभा
दुर्ग स्थित सूर्य पथ फाउंडेशन गणित माध्यम स्कूल में भी स्व. प्राकृत शरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।। स्व. सिंह इस संस्था के फाउंडर मेंबर थे।।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के संचालक राजेश पवार ने कहा
“स्व. प्राकृत शरण सिंह सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण व्यक्ति थे।। उनका व्यक्तित्व अत्यंत मिलनसार और प्रेरक था, इसलिए उन्हें चाहने वालों की संख्या हमेशा बड़ी रही।”
पत्रकारिता जगत में महत्वपूर्ण योगदान
स्व. प्राकृत शरण सिंह ने भोपाल, बड़वानी, रायपुर, भिलाई, राजनांदगांव और खैरागढ़ सहित कई शहरों में प्रतिष्ठित अखबारों एवं पत्र–पत्रिकाओं में अपनी सेवाएँ दीं।।
वे पत्रकारिता जगत में अपनी सादगी, ईमानदारी और संवेदनशील लेखन शैली के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।।

Exit mobile version