नये वर्ष शांतिपूर्ण मनाये जाने हेतु जिला केसीजी के सभी थाने में नाकाबंदी पाईंट लगायी गई है,
जिला केसीजी के सभी थानों के हुडंदंगियो, उपद्रियो तथा असामाजिक तत्वों पर निगाह रखी गई है,

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”) खैरागढ़ : केसीजी पुलिस टीम के द्वारा नये वर्ष के मद्देनजर को ध्यान में रखते हुए बुधवार 31 दिसंबर को होटल, लाॅज, ढाबा एवं पूरे गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश को चेक किया गया।। नये वर्ष शांतिपूर्ण ढंग से मनाये जाने हेतु सभी गुण्डा निगरानी बदमाश को हिदायत दिया गया।। अगर किसी प्रकार के आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाये जाने पर कड़ी-कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जावेगी।। इसी प्रकार से जिले केसीजी के पूरे थाना में नाकाबंदी पाईंट लगाकर चाक चैबंद एवं दुरूस्त ब्यवस्था की गई है।।





