Saturday, March 7, 2026

भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी ने पूर्व मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से आशीर्वाद लिया अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का परिचय कराया

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कार्यकारिणी टीम को देख जताई खुशी विधायक देवेंद्र यादव के बाहरी प्रवास पर होने के
कारण कार्यकारिणी उनसे नहीं मिल पाई

भिलाई नगर। भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में कमेटी की नई कार्यकारिणी ने सोमवार, 2 मार्च को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से उनके निवास पर मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद लिया। भिलाई विधानसभा के विधायक देवेंद्र यादव के बाहरी प्रवास पर होने के कारण कार्यकारिणी उनसे नहीं मिल पाई।

सर्वप्रथम कार्यकारिणी पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के भिलाई- 3 स्थित निवास पर पहुंची। अध्यक्ष चंद्राकर ने पुष्पगुच्छ से बघेल का स्वागत किया और एक-एक कर कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया। नई कार्यकारिणी पूरे जोश से कार्य कर सके और जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर सके इसके लिए सभी पदाधिकारियों ने बघेल से आशीर्वाद लिया। बघेल ने नई कार्यकारिणी की यंग टीम को देखकर खुशी जताई तथा अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम पूरे जोश, होश और हिम्मत के साथ एक परिवार की तरह मिलजुल कर कार्य करेगी।

यहां से कार्यकारिणी पूर्व गृह मंत्री साहू के मीनाक्षी नगर, बोरसी स्थित निवास पहुंची। साहू ने प्रसन्नता जताई तथा स्वयं आगे बढ़कर एक-एक का परिचय लिया। अध्यक्ष चंद्राकर ने उनका स्वागत पुष्पगुच्छ से किया और सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया। उन्होंने बताया कि यह टीम बहुत ऊर्जावान है और पार्टी के प्रचार प्रसार में रात दिन एक कर देगी। साहू ने नई टीम को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि सभी साथी संकल्प लें कि हमें पार्टी को जमीनी मजबूत करना है। जनहित से जुड़ी कोई भी समस्या दिखे तो पार्टी के पदाधिकारी उसे मुखर रूप से उठाएं। लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए हम कार्य करेंगे तो पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास और बढ़ेगा।

इससे पूर्व कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष चंद्राकर के निवास पर हुई। जहां पूर्व मुख्यमंत्री श् भूपेश बघेल, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और विधायक श्री देवेंद्र यादव से मिलकर आगे की रणनीति बनाने पर विचार विमर्श किया गया।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें