सभी वर्ग के पूर्व छात्र हुए शामिल
रायगढ़। रायगढ़ के सबसे प्रसिद्ध और पुराने स्कूलों में से एक नटवर हाईस्कूल में पूर्व छात्रों का मिलन समारोह आयोजित किया गया। आयोजन के दौरान सभी की संवेदना एवं भावनाएं उमड़ पड़ी। संस्था की प्राचार्य दिनेश अग्रवाल ने बताया कि पूर्व छात्रों के सम्मेलन की पहल सामूहिक रूप से तय कर की गई। जिसका प्रतिफल शानदार रहा। कार्यक्रम में नटवर स्कूल के पढ़े हुए नामचीन लोग शामिल हुए। जिसमें से अतिथि के रूप में पूर्व छात्रों में शिक्षा विभाग के डीएमसी आलोक स्वर्णकार, प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं वरिष्ठ पत्रकार रामचन्द्र शर्मा, प्राचार्य राजेश डेनियल, आयकर अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल, पूर्व अधिकारी अशोक अग्रवाल, पार्षद सुरेश गोयल, भाजपा नेता ज्ञानेश्वर गौतम आदि मचस्थ रहे। आरंभ में अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया गया।
इस सम्मेलन में सभी छात्रों ने अपना परिचय देकर स्कूल जीवन की भूली-बिसरी, खट्टी-मीठी यादों को भी सबसे समक्ष रखकर हंसी मजाक में माहौल को यादगार बना दिया। जिसके चलते सभी ने इसका आनंद उठाया। कार्यक्रम की व्यवस्था प्राचार्य दिनेश अग्रवाल, विनोद षडग़ी आदि स्टॉफ ने की।
ऐसे आयोजन से मन मिलता है – आलोक स्वर्णकार
शिक्षा विभाग के डीएमसी एवं पूर्व छात्र आलोक स्वर्णकार ने अपनी यादों को संजोते हुए कहा कि ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। ताकि सब एक दूसरे से मिलकर सुख-दुख बांटे और अपना अनुभव भी शेयर करें। ताकि समय पढऩे पर एक ही स्कूल में पढ़े होने का एहसास बना रहे।
स्कूल शिक्षा से जीवन बदलता है: रामचन्द्र शर्मा
प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं वरिष्ठ पत्रकार पूर्व छात्र रामचन्द्र शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि परिवार से संस्कार मिलते हैं लेकिन स्कूल से पूरा जीवन बदल जाता है। उन्होंने कुछ यादगार पल बताते हुए कहा कि स्कूल जीवन में एनसीसी एवं खेल से बहुत जुड़ाव रहा। जिसके चलते पुलिस सेवा में गया और वर्तमान में जिला क्रिकेट संघ सचिव पद पर पहुंचे। सभी को उन्होंने कहा कि बच्चों की सोच को बदले। यदि सोच सकारात्मक हो जाती है तो जीवन स्वयं ही अच्छा हो जाएगा।
स्कूलों में सुधार परिवर्तन का माध्यम : सुरेश गोयल
पार्षद एवं समिति के अध्यक्ष सुरेश गोयल ने अपने छात्र जीवन की बहुत सारी बातों को याद किया। यह भी बताया कि स्कूलों में जीवन जितना अच्छा और सुधारात्मक होगा उतना ही जीवन में परिवर्तन आएगा। बचपन में गलतियां होती है। उसमें सुधार कर आगे बढऩा ही सही परिवर्तन का माध्यम बनता है। उनमें से एक हम भी है।
ऐसे आयोजन भविष्य में भी हों : बाबूलाल अग्रवाल
पूर्व छात्र एवं आयकर अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल ने बड़े ही सहज तरीके से छात्र जीवन की बातों को हल्के-फुल्के अंदाज में बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन को वृहद स्तर पर करवाया जाना चाहिए। ताकि हम सब के अनुभव का लाभ वर्तमान पीढि़ को भी मिले। वर्तमान पीढि़ ही हमारा भविष्य है। इसलिए हमारा फर्ज बनता है कि स्कूल के महत्व को बच्चों को बताते चलें।




