धमधा मार्ग पर बड़ी कार्रवाई: नंदिनी नगर पुलिस ने पकड़ी 28 पेटी अवैध शराब, 4 तस्कर गिरफ्तार… 4.74 लाख का माल जब्त

दुर्ग। थाना नंदिनी नगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने इनके कब्जे से 28 पेटी देसी शराब, मोबाइल फोन, नगदी और तस्करी में प्रयुक्त टाटा सफारी वाहन समेत कुल 4,74,500 रुपये का माल जब्त किया है। कार्रवाई धान 34(2) आबकारी एक्ट के तहत की गई है।

मुखबिर की सूचना पर दबिश, दीगर राज्य से आ रही थी शराब

दिनांक 29 नवंबर 2025 को थाना नंदिनी नगर को मुखबिर से सूचना मिली कि धमधा मार्ग से नंदिनी–खुंदिनी रूट होते हुए दीगर राज्य से पुरानी टाटा सफारी में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

4 आरोपी गिरफ्तार, 28 पेटी शराब व वाहन जब्त

पुलिस ने मौके पर चारों आरोपियों को धर दबोचते हुए बड़ी मात्रा में शराब और सामान बरामद किया—

  • 28 पेटी देसी शराब – कीमत: ₹1,34,400
  • टाटा सफारी वाहन – कीमत: ₹3,00,000
  • 4 स्मार्टफोन – कीमत: ₹25,000
  • *नकद ₹15,100
    कुल जब्ती: ₹4,74,500

आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी

  1. नरेश कुर्रे, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम डूमर, नंदिनी नगर
  2. लवकेश उर्फ बबलू, उम्र 30 वर्ष, निवासी गिरहोला, नंदिनी नगर
  3. आर्यन कुमार लहरे, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम डूमर, नंदिनी नगर
  4. प्रभू बारले, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड 04, अहिवारा, थाना नंदिनी नगर

नंदिनी नगर पुलिस द्वारा की गई इस तेज कार्रवाई की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


Exit mobile version