Friday, March 6, 2026

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने वंदे मातरम् गीत का 150 वीं वर्षगाठ पर किया सामुहिक गायन

रायपुर। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150 वीं वर्षगाठ के अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा वंदे मातरम् का सामुहिक गायन डाॅ.भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा के सामने, रायपुर में किया गया। मंच के राष्ट्रीय सह-संयोजक डाॅ.सलीम राज ने कहा कि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जी ने इस गीत की रचना की, इस ऐतिहासिक गीत को प्रथम स्वर सन् 1896 में रविन्द्रनाथ टैगोर ने की थी, इस गीत का गायन कर हम देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुती देने वाले शहीदों को नमन करते हैं। मंच के प्रांत संयोजक युनूस कुरैशी ने कहा कि, वंदे मातरम गीत का ही जोश था। जो देश की आजादी के लिए अशफाक उल्ला खान, शहीद हवलदार अब्दुल हमीद और अनेकों भारत माता के लाल ने अपने प्राणों की आहूती देकर देश को आजादी दिलाई और आज हम आजाद भारत में रह रहे हैं।

आज हम वंदे मातरम गाकर शहीद अशफाक उल्ला खान, हवलदार अब्दुल हमीद जैसे वीर शहीदों को नमन करते हैं जो राष्ट्र के लिए समर्पित होकर शहीद हो गए। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन रेहाना खान ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मखमूर इकबाल खान, मदरसा के मौलाना सलाम, गुलाम रसूल, सैयद मोहम्मद अली, आबिदा बेगम, शहाबुद्दीन, फिरोज मेमन, जमील कुरैशी, गुलाम गौस खान, फैजान अहमद, जीशान सिद्दीकी, हाजी प्यारे खान, रिजवान अहमद, मोनिस रजा, गुलाम मुस्तफा, मोहम्मद इम्तियाज, शाहरूख खान, सरवर अली, कादिर खान, नूर अली, सैयद रजा, अली मैमुन, सलाम खान, मजाज खान, मो. नईम, शेख रहमान सहित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अनेकोंनेक पदाधिकारी एवं मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित हुए।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें