Thursday, January 15, 2026

वार्ड 3 मॉडल टाउन में विकास का धमाका! सौंदर्यीकरण ने पकड़ी रफ्तार… 68.97 लाख की नई स्वीकृति से और चमकेगा वार्ड…

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-1 अंतर्गत वार्ड 3 मॉडल टाउन में विकास कार्यों की रफ़्तार इन दिनों चरम पर है। पार्षद हरिओम तिवारी की अथक मेहनत, उनके लगातार प्रयास और जुझारू कार्यशैली का ही नतीजा है कि वार्ड में एक के बाद एक विकास कार्यों को शासन से स्वीकृति मिलती जा रही है।
मॉडल टाउन में जहाँ अधिकांश मूलभूत सुविधाएँ पूरी होने की कगार पर हैं, वहीं अब सौंदर्यीकरण और आधारभूत ढांचे के मजबूतकरण के कामों ने भी तेज रफ्तार पकड़ ली है।

भूमिपूजन में दिग्गजों की मौजूदगी, विकास के नए अध्याय की शुरुआत

कुछ दिन पूर्व वार्ड में प्रस्तावित प्रमुख विकास कार्यों का भूमिपूजन दुर्ग सांसद विजय बघेल, पूर्व जिला अध्यक्ष महेश वर्मा और नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान वार्ड 3 में होने वाले कार्यों की विशिष्ट योजनाओं को लेकर स्थानीय जनता में काफी उत्साह देखा गया।

नहर का रिटर्निंग वॉल, पेवर ब्लॉक और सीमेंटीकरण कार्य शुरू भू‍मिपूजन के बाद से क्षेत्र में कामों ने और तेज गति पकड़ ली है।

  • नहर का रिटर्निंग वॉल का निर्माण तेजी से चल रहा है।
  • शिवाजी चौक से वंदे मातरम् अपार्टमेंट तक मुख्य सड़क के किनारे पेवर ब्लॉक लगाने का काम जोर में है।
  • उड़िया बस्ती में सीमेंटीकरण का कार्य भी पूर्ण हो चुका है।

इसके साथ ही वृक्षारोपण की तैयारी भी अंतिम चरण में है, जिससे आने वाले समय में वार्ड का संपूर्ण स्वरूप और आकर्षक बनेगा।

68.97 लाख का बड़ा तोहफ़ा—कलेक्टर ने दी स्वीकृति

वार्ड के लिए एक और खुशखबरी यह है कि कलेक्टर द्वारा मॉडल टाउन की विकास शुल्क निधि से 68.97 लाख रुपये के नए कार्यों को स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए जल्द ही निविदा आमंत्रित की जाएगी। इस स्वीकृति के बाद वार्ड में कई अधोसंरचनात्मक कार्यों का मार्ग और आसान हो गया है।

हरिओम तिवारी—मेहनत, लगन और अलग पहचान वाला जनसेवक

वार्ड 3 के पार्षद हरिओम तिवारी हमेशा अपनी अलग कार्यशैली के लिए पहचाने जाते हैं।
वार्ड के विकास, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी प्रतिबद्धता के चलते जनता में उनका अलग भरोसा कायम है।
उनकी इसे लगातार मेहनत ही कहा जाए कि एक-एक कर वार्ड के हर हिस्से में विकास कार्य पंख फैलाते दिख रहे हैं।


ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें