ढिमरीकुआ में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’; विधायक यशोदा वर्मा ने किसानों और मजदूरों के हक में किया धरना प्रदर्शन व चक्काजाम

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू” जिला ब्यूरो चीफ खैरागढ़)
खैरागढ़ :
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खैरागढ़ द्वारा ब्लाक खैरागढ़ के ग्राम ढिमरीकुआ में “मनरेगा बचाओ संग्राम” एवं किसान हितैषी मांगों को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन व सांकेतिक चक्काजाम किया गया।। जिसमें विधायक यशोदा वर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य निलांबर वर्मा,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल दास साहू, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सिरमौर,शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरूण भरतव्दाज, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती महोबिया, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुभा चंद्राकर, ब्लाक महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमकल्याणी तोड़े, नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका दीपक देवांगन,पूरन सारथी, रविन्द्र सिंह गहरवार,भरत चंद्राकर कोमल वर्मा,सरजू वर्मा, कन्हैया रजक सम्मिलित हुए।।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन स्थल पर दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक यशोदा वर्मा एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन स्थल पर ही महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।।

मनरेगा बचाओ संग्राम, धरना प्रदर्शन और चक्काजाम
मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने और योजना को कमजोर करने की कोशिशों के विरोध में कांग्रेस ने ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ का बिगुल फूंका और सड़क पर उतर कर सांकेतिक चक्काजाम किया
धान खरीदी की समय सीमा में वृद्धि क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को देखते हुए धान खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की गई, ताकि हर किसान का धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जा सके।।

विधायक यशोदा वर्मा ने कहा ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ केवल एक नाम की लड़ाई नहीं, बल्कि करोड़ो मजदूरों के सम्मान की लड़ाई है।। साथ ही, हम सरकार से मांग करते हैं,कि अन्नदाताओं की परेशानी को समझते हुए धान खरीदी की समय सीमा तुरंत बढ़ाई जाए।।

Exit mobile version