ग्राम देवरचा और गातापार में अटल डिजिटल केंद्र, प्रयोगशाला भवन एवं अतिरिक्त कक्षों का किया लोकार्पण
खैरागढ़ : विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने छुईखदान ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर विकास कार्यों का लोकार्पण किया।।
देवरचा में तीन महत्वपूर्ण सौगातें
मुख्य अतिथि विधायक यशोदा निलांबर वर्मा ने ग्राम देवरचा पहुँचकर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ तीन प्रमुख कार्यों का लोकार्पण किया:

- अटल डिजिटल सुविधा केंद्र: इससे ग्रामीणों को अब ऑनलाइन सेवाओं और डिजिटल कार्यों के लिए शहर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।।
- हाई स्कूल में नवनिर्मित प्रयोगशाला भवन: छात्रों को विज्ञान की बारीकियां सिखाने के लिए सुविधा मिलेगी।।
- ग्राम पंचायत अतिरिक्त कक्ष: पंचायत के प्रशासनिक कार्यों में सुगमता लाने के लिए नए कक्ष का उद्घाटन किया गया।।
- गातापार में डिजिटल क्रांति का आगाज
देवरचा के बाद विधायक यशोदा निलांबर वर्मा ग्राम पंचायत गातापार पहुँचीं, जहाँ उन्होंने अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का लोकार्पण किया।। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “डिजिटल केंद्र खुलने से युवाओं और किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे मिल सकेगा और पंचायतें अब तकनीक के माध्यम से अधिक सशक्त बनेंगी।।”
ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला
लोकार्पण समारोह के दौरान ग्रामीणों ने विधायक यशोदा निलांबर वर्मा का भव्य स्वागत किया।। विधायक यशोदा निलांबर वर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है।। शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचा मजबूत करने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।।