खैरागढ़ : विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा आज ग्राम पांडादाह में आयोजित भव्य राम कथा’ महोत्सव में सम्मिलित हुईं।। आयोजन स्थल पहुँचने पर आयोजन समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक यशोदा निलांबर वर्मा का भव्य स्वागत किया।।
विधायक यशोदा निलांबर वर्मा ने सबसे पहले व्यासपीठ का पूजन कर कथावाचक का आशीर्वाद प्राप्त किया।। इसके पश्चात उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ बैठकर भक्तिभाव से प्रभु श्री राम की महिमा का श्रवण किया।।

इस अवसर पर विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने कहा, ‘मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जीवन हम सभी के लिए एक आदर्श है।। राम कथा केवल श्रवण करने का विषय नहीं है, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का मार्ग है।। ऐसे आयोजनों से समाज में समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।।’
विधायक यशोदा निलांबर वर्मा ने भगवान श्री राम से क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि की कामना की।। उन्होंने आयोजन समिति को इस धार्मिक आयोजन के सफल संपादन के लिए बधाई दी।।