(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू” जिला ब्यूरो चीफ खैरागढ़)
खैरागढ़ : ब्लॉक के ग्राम केकराजबोड़ में आज उत्साह और हर्षोल्लास का माहौल रहा।। क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने शासकीय प्राथमिक शाला में नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया और स्कूल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ।। विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने रिबन काटकर अतिरिक्त कक्ष का विधिवत उद्घाटन किया।। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शाला में अतिरिक्त कक्ष बनने से बच्चों को बैठने और पढ़ाई करने में सुविधा होगी।। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं।।
वार्षिक उत्सव के दौरान स्कूली बच्चों ने छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति, सुआ नृत्य और देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं।।

विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने कहा
बच्चे ही हमारे देश का भविष्य हैं।। स्कूल में बेहतर संसाधनों का होना उनकी शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।। आज इस अतिरिक्त कक्ष के लोकार्पण से छात्रों को एक बेहतर शैक्षिक वातावरण मिलेगा।। हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि खैरागढ़ विधानसभा के हर स्कूल में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों।।




