(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू” जिला ब्यूरो चीफ)
खैरागढ : विधायक यशोदा वर्मा ने अपने कार्यालय में विधायक प्रतिनिधि एवं अधिवक्ता मनराखन देवांगन का जन्मदिन गरिमामयी वातावरण में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।। इस अवसर पर विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया और उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की।।

जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर कार्यालय में उत्सव जैसा माहौल रहा।। उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केक काटकर खुशियां साझा कीं।। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नीलांबर वर्मा,शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरूण भरतव्दाज, नगरपालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन,पूरन सारथी, यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”, रविन्द्र सिंह गहरवार, सूर्यकांत यादव, महेश यादव, भूपेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, विधायक प्रतिनिधिगण और स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।।