भिलाई। आज ब्लॉस्ट फ़र्नेस धमन भट्टी एक नंबर से लेकर आठ नंबर तक सभी विभागों के सेफ़्टी कमेटी की बैठक धमन भट्टी के मुख्य महाप्रबंधक मनोज कुमार की अध्यक्षता में सभी विभागों के महाप्रबंधक की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। भिलाई इस्पात मज़दूर संघ की ओर से संघ के महामन्त्री चिन्ना केशवलू के नेतृत्व में सभी सदस्यों की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुआ सेफ़्टी एवं वेल्फेयर से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों के शीघ्र निराकरण हेतु मुख्य महाप्रबंधक के समक्ष सभी मुद्दे को प्रस्तुत किया गया जिसमें प्रमुख रूप से ब्लास्ट फर्नेस हाईलाइन के कर्मचारी कई महीनों से डस्ट से परेशान हैं स्टाक हाउस नंबर चार और छह का डस्ट पाइप के माध्यम से हाईलाइन में भेजा जा रहा है जिससे अत्यधिक डस्ट के कारण OBC आपरेटर एवं OTC कर्मचारी यहाँ ठेका कर्मचारियों मेंटेनेंस ग्रुप को कार्य करने में असुविधा एवं स्वाँस लेने में तक़लीफ़ हो रही है वहाँ पर कोकोवन का डस्ट सिंटरिग ब्लास्ट फर्नेस सात चार्जिंग का डस्ट हवा के साथ आता है जिससे कार्य करने में कर्मचारियों को असुविधा एवं आँखों के सामने कुछ दिखाई नहीं देता जिससे कार्य करने मे कर्मचारियों को परेशानी हो रही है हाईलाइन एरिया में पीने का पानी बराबर नहीं आ रहा है महिला एवं पुरुष टॉयलेट प्रापर रूप से व्यवस्थित नहीं है जिसे कर्मचारी और ठेका श्रमिकों को काफ़ी परेशानी हो रही है डि डस्टिंग का पाइप जो ओवर यार्ड में है उसे मेन पाइपलाइन में जोड़ा जाए बीएफ नंबर चार के सामने और यार्ड के ऊपर वाला सीडी कड़ा है उसे और गोलाकार बनाने की आवश्यकता है जिससे कर्मचारियों को चढ़ने उतरने में आसानी हो बीएफ नंबर छह मेन स्पिंक पिट सीडी टेडी मेडी है D डस्टिंग प्रॉपर कार्य नहीं कर रहा है इसमें सुधार किया जाए हाईलाइन प्रोजेक्ट से लेकर 122 कॉलम तक इलेक्ट्रिकल के बड़े C V पैनल लगे हुए हैं आने जाने में काफ़ी परेशानी कर्मचारियों को हो रही है हाईलाइन में सभी जगहों पर स्क्रैप पड़ा हुआ है मेकेनिकल और इलेक्ट्रिकल के लिए प्रॉपर हाउसकीपिंग किया जाये ।OCT में आपरेटर को बैठने की व्यवस्था नहीं है सभी OBC स्ट्रेचर इनपेकसन कर समयावधि में ठीक करवाया जाए जिससे एक्सीडेंट होने की संभावना कम रहेगी हाइलाइन का आफिस जो की KDS के नीचे बेल्ट है जो कि ख़तरनाक है उसे दूसरे जगह पर स्थानांतरित किया जाए ब्लास्ट फर्नेस एक के सामने अंधा मोड़ है जहाँ सुलभ शौचालय के सामने बड़ा दुर्घटना हो सकता है उस अंधे मोड़ पर ड्रम रखा गया है उसे अंधे मोड़ को ठीक कराकर गड्ढे में स्लैब डालने का कार्य करें इसके पहले भी कई बार सेफ्टी कमेटी की बैठक में अवगत कराया गया है इसका परमानेंट हल किया जाए जिससे दुर्घटना होने से बच सके हाईलाइन में कवरिंग प्लेट कई जगह में सही ढंग से नहीं लगाया गया है जिसकी वजह से गैप रहता है गैप से मटेरियल नीचे स्टॉप हाउस में गिर रहा है जिससे ठेका कर्मचारियों को कार्य करने में काफ़ी असुविधा हो रही है 8 नंबर फनैस बिल्डिंग में कर्मचारियों को बैठने के लिए रेस्टरूम को सुधार किया जाए ।इन सभी ज्वलंत मुद्दों को सुरक्षा की दृष्टि से कर्मचारियों के हितों के लिए समय पर निराकरण किया जाए यह माँग भिलाई इस्पात मज़दूर संघ सेफ़्टी कमेटी के द्वारा प्रबंधन से किया जाता है।

आज की सेफ्टी कमेटी की बैठक में प्रमुख रूप से प्रबंधन की ओर से धमन भट्टी के मुख्य महाप्रबंधक मनोज कुमार महाप्रबंधक इंचार्ज श्रीनिवास गुजजू विवेक वर्मा ,अर्जुन कुमार बिष्ट, अनिल चेरियन ,विनीत जोहरी ,ए के पासवान ,GM सेफ्टी विकास नसीने , हेमंत कुमार वर्मा ,
देवेंद्र चौधरी ,स्वीटी मरवाही , लक्ष्मी देवांगन,मेडिकल विभाग से श्रीमती सुब्रत प्रशांत ,सिविल विभाग से अमित कुमार माथुर ,पर्सनल विभाग से अनिल चेरियन, सोहेल ख़ान भिलाई इस्पात मज़दूर संघ सेफ़्टी कमेटी की ओर से संघ के महामंत्री चन्ना केशवलू,संयुक्त महामंत्री प्रदीप कुमार पाल उपाध्यक्ष विनोद उपाध्याय ,उमेश मिश्रा सचिव पूरन लाल साहू,राजेश बघेल ,अनिल रॉय डे कुमार दास, प्रमोद गुप्ता ,विवेक सिंह, अरूप राय उपस्थित थे ।




