– अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
राजनांदगांव। शहर के विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह एवं कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव शहर में प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से और तय समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर के प्रमुख जलाशयों बूढ़ासागर और रानीसागर का निरीक्षण किया तथा उपलब्ध बजट प्रावधान के अनुरूप इनके सौंदर्यीकरण के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि इन ऐतिहासिक जलाशयों के सौंदर्यीकरण से शहर की सुंदरता और पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा।
