डबल इंजन सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं
महिला सशक्तिकरण पर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने अनेक काम किए
रायपुर। विष्णु देव सरकार के द्वारा 2026 को महतारी गौरव वर्ष घोषित किए जाने पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि यह सरकार का नया राजनैतिक प्रोपोगंडा है। भाजपा के पास कोई रोड मैप तैयार नहीं है और ना ही कोई योजना है और ना कोई नीति है और यह सिर्फ एक घोषणा है। एनसीआरबी के रिपोर्ट में महिला अपराध में छत्तीसगढ़ तीसरे नंबर पर है, केंद्र में भाजपा की सरकार, राज्य में भाजपा की सरकार लेकिन छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है। प्रतिदिन 8 से 9 महिलाओं के साथ अत्याचार, अनाचार, बलात्कार की घटनाएं घटती है। छोटी बच्चियों से लेकर बुजुर्ग महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है। राज्य में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। सरकार बेशर्मीपूर्वक महतारी गौरव वर्ष मनाने जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि मातृ शक्ति समर्थन से भाजपा सरकार तो बना लेती है और सरकार बनते ही मातृ शक्ति का अपमान करते है, कोरबा में श्रम मंत्री से समूह की महिलाएं समस्या से अवगत कराते हैं तो मंत्री जी कहते हैं ज्यादा हेकड़ी मत दिखाओ फेंकवा देंगे, क्या यही महिलाओं का सम्मान है। राजनांदगांव में बेटियां पढ़ाई के लिए शिक्षक की कमी की समस्या को लेकर जिम्मेदार अधिकारी के पास जाते हैं तो अधिकारी द्वारा कहा जाता है ज्यादा बात करोगे तो जेल में डलवा देंगे। महतारी वंदन योजना के नाम पर भी महिलाओं के साथ धोखा, अभी भी 50 प्रतिशत महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भूपेश बघेल की सरकार ने अनेक योजनाएं बनाईं थी। 10 लाख से अधिक महिलाएं समूहों से जुड़ी। कुछ समूह ऐसे हैं जिन्होंने लाखों रुपए कमाये हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का मानदेय भी उन्होंने बढ़ाया। मितानिन बहनों का भी मानदेय बढ़ाया। दाई दीदी क्लिनिक आरंभ किया। निःशुल्क इलाज हो रहा था, महतारी जतन योजना एक ऐसी योजना है जिससे गर्भवती माताओं को अच्छा भोजन मिल रहा था। सरकारी स्कूलों में महिलाओं को मुफ्त शिक्षा दिलाई। महिला स्वसहायता समूहों के करोड़ों के ऋण माफ किये गये। मुख्यमंत्री नोनी सहायता योजना से मदद दी गई थी। मिशन क्लीन सिटी परियोजना के तहत हजारों महिलाएं कार्यरत हुईं थीं। स्व सहायता समूह की कर्ज की सीमा बढ़ाई गई, तीज-त्योहारों के माध्यम से माता-बहनों का सम्मान हेतु मुख्यमंत्री निवास में तीज मिलन का कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास में बृहद कार्यक्रम होता था। ऐसे कई योजनाएं पूर्ववर्ती सरकार ने मेरी बहनों के लिए लागू किया गया था जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही थी। परंतु भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने जो जनहित के कार्य कर रहे थे, उसे राजनीतिक द्वेष के चलते योजनाओं को बंद कर दिया जाता है और भाजपा सरकार सिर्फ घोषणा करती है।
