भिलाई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के तत्वावधान में सेंट जोसेफ द वर्कर कैथोलिक चर्च में विधिक साक्षरता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायालय, दुर्ग के दो माननीय न्यायाधीश तथा असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल के एक सदस्य विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ चर्च परिसर में अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। तत्पश्चात माननीय न्यायाधीशों ने शिविर का उद्घाटन करते हुए उपस्थित जनसमूह को विधिक जागरूकता से संबंधित विभिन्न विषयों पर संबोधित किया। उन्होंने साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) के प्रावधानों की जानकारी दी और नागरिकों से इन विषयों के प्रति सजग रहने का आग्रह किया।
शिविर में उपस्थित लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा अपने कानूनी प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। माननीय न्यायाधीशों ने सभी प्रश्नों का सरल एवं व्यवहारिक समाधान प्रस्तुत किया।
यह विधिक साक्षरता शिविर जन-जागरूकता की दिशा में एक सार्थक एवं प्रेरणादायक पहल साबित हुआ, जिससे नागरिकों को अपने विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति नई समझ और जागरूकता प्राप्त हुई।




