फातिमा शेख को संघ ने श्रद्धा पूर्वक याद किया

भिलाई। आज मेहनतकश आवास अधिकार संघ द्वारा हॉस्पिटल सेक्टर में देश की प्रथम मुस्लिम शिक्षिका फातिमा शेख को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम में महिला वक्ताओं ने कहा कि फातिमा शेख के सहयोग से ही क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले ने अपने शैक्षिक मिशन को आगे बढ़ाया।

फातिमा शेख ने अपना पूरा जीवन सावित्रीबाई फुले के साथ शिक्षिका के रूप में समाज को समर्पित किया। उनका जीवन भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी स्थान रखता है। आज की महिलाएँ फातिमा शेख और सावित्रीबाई फुले के संघर्षों की बदौलत अपने अधिकारों के लिए शिक्षा और आत्मविश्वास के साथ आवाज़ उठा पा रही हैं।

वक्ताओं ने कहा कि फातिमा शेख ने पितृसत्ता के खिलाफ मुखर होकर संघर्ष किया और हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई—सभी समुदायों के बच्चों को शिक्षा देकर भाईचारे की मिसाल कायम की। उनका जीवन सामाजिक समरसता और समानता का प्रतीक है।
कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने सावित्रीबाई फुले एवं फातिमा शेख को सलामी अर्पित की।
इस अवसर पर वक्ताओं में अरुणा, मैरी, नीरा, लता, अनुसुइया, संजना, भावना, चमेली, चंद्रलीला, मन्नू नारायण राव, कलादास डेहरिया, ब्रह्मा, इसरातम्मा सहित सैकड़ों महिला मजदूर उपस्थित रहीं।

Exit mobile version