रंगो के त्योहार मा खून के छीटें,
देवरी से लौटते वक्त आमदनी चौक में विवाद, 00 गाली-गलौज के बाद चाकूबाजी,एक गंभीर, आरोपी गिरफ्तार,
(यतेंद्र जीत सिंह ‘छोटू” जिला ब्यूरो चीफ खैरागढ़)
खैरागढ़ रंगे के त्योहार पर खैरागढ़ ग्रामीण क्षेत्र में खून की होली से क्षेत्र में दहशत का माहौल।। देवरी से लौटते समय आमदनी चौक में हुए विवाद के बाद चाकूबाजी की घटना सामने आई है।। सिगारघाट निवासी राजू साहू ने 38 वर्षीय वृंदावन यादव पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी राजू साहू देवरी से लौट रहा था।।
आमदनी चौक के पास किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो गाली-गलौज में बदल गई।। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने चाकू निकालकर वृंदावन यादव पर हमला कर दिया।। हमले में वृंदावन यादव के पेट में गंभीर चोट आई है।। बताया जा रहा है, कि वार इतना गहरा था कि उनकी आंत बाहर आ गई।। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर स्थिति में राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।। आरोपी युवक की तबीयत भी ठीक नहीं बताई जा रही है, जिसका उपचार पुलिस की निगरानी में कराया जा रहा है।।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।।




