युवक से चाकूबाजी, हमले से चाकू पेट में फंसा

रायपुर। राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में देर शाम एक चाकू से किए गए हमले की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मुकेश उर्फ दादू नामक युवक को एक नाबालिक द्वारा पेट पर चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए घायल को तत्काल रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसका आपरेशन किया गया।

आजाद चौक थाना प्रभारी अजीत राजपूत ने बताया कि हमले में इस्तेमाल चाकू इतना गहरा वार किया गया कि यह पीड़ित के पेट में फंस गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमलावर नाबालिक है, जो किसी विवाद के कारण इस वारदात को अंजाम दिया। घायल मुकेश की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं।

Exit mobile version