Thursday, January 15, 2026

खैरागढ़ यादव समाज ने मनाया पारंपरिक गोवर्धन पूजा का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ

यतेंद्रजीत सिंह “छोटू”,खैरागढ़: यादव समाज के द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोवर्धन पूजा का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया।। यादव समाज के व्दारा गाय को खिचड़ी खिलाकर हर्षोल्लास के साथ दीपावली का पर्व मनाया गया।।नगर के इतवारी बाजार खैरागढ़ स्थित सांहड़ा देव मंदिर प्रांगण सहित टिकरापारा, जमातपारा में वर्षो से यादव समाज के द्वारा गोवर्धन पूजा की जाती है।। इस वर्ष भी परंपरानुसार गाय की पूजा कर उन्हें खिचड़ी खिलाई गई,जिसमें महिला-पुरुष व बच्चों के द्वारा गोवर्धन तिलक लगाकर बुजुर्गो का आर्शीवाद लिया गया ।।

यादव समाज के कार्यक्रम में विधायक यशोदा वर्मा हुई शामिल
कार्यक्रम में दमऊ, दफड़ा, सिंग बाजा व छत्तीसगढ़ी दोहे के साथ राऊत नाच का पारंपरिक नृत्य किया गया ।। यादव समाज के इस कार्यक्रम में खैरागढ़ क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक यशोदा निलाबंर वर्मा भी शामिल होकर यादव समाज के सभी लोगों के साथ नृत्य करते हुए समाज के लोगों के उत्साह वर्धन कर गोवर्धन पर्व एवं दीपावली की शुभ कामनाएँ दी।।

इस दौरान यादव समाज के संरक्षक रमाशंकर यादव,सूर्यकांत यादव,शंकरलाल यादव (अधिवक्ता),राधेश्याम यादव,महेश यादव, कन्हैया यादव,धनेश यादव,लोकेश यादव,राधे यादव, दिलीप यादव,कृष्णालाल यादव,झूनू यादव,राजेन्द्र यादव (दवारीभाट), बहल यादव (गाड़ाडीह), जितेन्द्र यादव,अजय यादव,मुक्कु यादव, बलबीर यादव,कमल यादव एवं यादव महिला जिलाध्यक्ष आरती सूर्यकांत यादव,कंचन यादव,गीता यादव,उर्मिला यादव,गौरी यादव,सेवती यादव,लक्ष्मी यादव, कुसुम यादव,शांति यादव, मेहतरीन बाई यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
इस सफल आयोजन के लिए यादव समाज के प्रदेश व जिला संगठन मंत्री सूर्यकांत यादव ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें