खैरागढ़. छात्र-छात्राएं ने किया रास्ता जाम,कम अंक से नाराज बीएससी छात्रों का फूटा गुस्सा, चक्काजाम कर मांगी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच

  • एन एस यू आई एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का रहा समर्थन,
  • महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ फुटा गुस्सा, सड़क पर उतरे छात्र-छात्राएं,
  • रानी रश्मि देवी महाविद्यालय, नवीन कन्या महाविद्यालय एवं अवंती बाई लोधी महाविद्यालय छुईखदान सहित तीनो महाविद्यालय के छात्र -छात्राओ ने संयुक्त रूप से किया आंदोलन,
  • तीनो महाविद्यालय के बीएससी अंतिम वर्ष के रसायन शास्त्र विषय के परीक्षा परिणाम में बडी संख्या में छात्र-छात्राओं के पूरक आने से नाराज़,
  • खैरागढ़ -छुईखदान- गंडई जिला मुख्यालय के टेम्पो चौक पर एकत्रित होकर कुछ घंटों के लिए रास्ता जाम किया और वहीं पर धरने पर बैठे छात्राएं,
  • छात्र छात्राओं के आंदोलन को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे, महिला पुलिस भी रही,टीआई अनिल शर्मा ने खुद संभाल रहा था मोर्चा,

(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ :
छात्र-छात्राओं ने रोका रास्ता, घंटों बाधीत रहा रास्ता।। परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को लेकर फुटा छात्र-छात्राओं का गुस्सा, उतरे सड़क पर।। बीएससी अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम में रसायनशास्त्र विषय में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के पूरक आने से नाराज तीन महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला मुख्यालय खैरागढ़ में जोरदार प्रदर्शन किया।। रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय, नवीन कन्या शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ और अवंती बाई लोधी महाविद्यालय छुईखदान के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से आंदोलन करते हुए टैंपो चौक पर चक्काजाम कर दिया।। छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) और एनएसयूआई ने भी आंदोलन को समर्थन दिया
विद्यार्थी पहले अंबेडकर चौक पर एकत्र हुए।।यहां से नारेबाजी करते हुए टैंपो चौक पहुंचे और खैरागढ़-कवर्धा मुख्य मार्ग पर बैठकर चक्काजाम कर दिया।।

इस दौरान विद्यार्थियों ने “दुर्ग विश्वविद्यालय होश में आओ”, “छात्रों के साथ अन्याय नहीं सहेंगे” सहित कई नारे लगाए।।
करीब एक घंटे तक सड़क पर यातायात बाधित रहा।। प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।।
184 नियमित में 84 और 74 प्राइवेट में 53 विद्यार्थी पूरक
आंदोलनरत विद्यार्थियों का कहना है कि रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय में बीएससी अंतिम वर्ष में 184 नियमित और 74 प्राइवेट विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।। शैक्षणिक सत्र 2025-26 की बीएससी अंतिम वर्ष की परीक्षा विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के माध्यम से दी थी।। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद रसायनशास्त्र विषय की दोनों उत्तर पुस्तिकाओं में अनेक विद्यार्थियों को अपेक्षाकृत बेहद कम अंक मिले हैं।।इसके चलते बड़ी संख्या में विद्यार्थी इस विषय में अनुत्तीर्ण होकर पूरक परीक्षा की स्थिति में पहुंच गए।।
विद्यार्थियों के अनुसार 184 नियमित विद्यार्थियों में से 84 को रसायनशास्त्र में पूरक मिली है।। वहीं 74 प्राइवेट विद्यार्थियों में से 53 विद्यार्थी भी इसी विषय में पूरक घोषित किए गए हैं एक ही विषय में इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के पूरक आने से परीक्षा मूल्यांकन प्रक्रिया और परिणाम की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।।

छात्र छात्राओं ने मूल्यांकन से परिणाम तक जांच की मांग की
छात्रों ने कहा कि प्राप्त अंकों और परिणाम की स्थिति को देखते हुए रसायनशास्त्र की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन, अंकों के संकलन और परीक्षा परिणाम तैयार करने की पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए।। इससे वास्तविक स्थिति सामने आएगी और यदि किसी तरह की त्रुटि या अनियमितता हुई है तो उसका निराकरण किया जा सकेगा।।

जुलाई माह में महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर परिक्षा परिणाम की दोबारा जांच और उचीत कार्यवाही की मांग की थी
विद्यार्थियों ने बताया कि इस मामले में पहले भी 16 जुलाई 2026 को रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर परीक्षा परिणाम की दोबारा जांच और उचित कार्रवाई की मांग की गई थी।।इसके बावजूद अब तक अपेक्षित समाधान नहीं होने से विद्यार्थियों में निराशा और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।।

डिप्टी कलेक्टर ने सुनी समस्या, छात्र छात्राओं ने दिया तीन दिन का अल्टीमेटम
करीब एक घंटे के चक्काजाम के बाद डिप्टी कलेक्टर देवेश साहू मौके पर पहुंचे और आंदोलनरत विद्यार्थियों से उनकी समस्या सुनी।। छात्रों ने उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराया और ज्ञापन सौंपा।। विद्यार्थियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों के भीतर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे दोबारा चक्काजाम कर आंदोलन करने बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय और शासन प्रशासन की होगी।।

कांग्रेस की पूर्व विधायक छन्नी साहू (खैरागढ़ जिला प्रभारी)ने भी आंदोलनरत छात्र-छात्राओं को दिया समर्थन
इस दौरान छुरिया की पूर्व विधायक छन्नी साहू भी खैरागढ़ से गुजर रही थीं।। उनका जिले के छुईखदान में कार्यक्रम था।। उन्होंने छात्रों का आंदोलन देखकर वे मौके पर पहुंचीं और विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी मांगों का समर्थन किया।। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच कराने की मांग का समर्थन करते हुए छात्रों की समस्या का शीघ्र निराकरण किए जाने की बात कही।।
विद्यार्थियों का कहना है कि उनका आंदोलन किसी विशेष संस्था के विरोध में नहीं, बल्कि परीक्षा परिणाम में। सामने आई विसंगतियों की निष्पक्ष जांच और प्रभावित विद्यार्थियों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर है।।

Exit mobile version