(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”) खैरागढ़ ; खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत संरचना के विकास को नई गति मिली है।। क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित सड़कों एवं उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण कार्यों को बजट में स्वीकृति मिलने के बाद, अब उन्हें प्रशासकीय स्वीकृति भी प्राप्त हो गई है।। यह उपलब्धि क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा के सतत प्रयासों का परिणाम है।।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के खैरागढ़ अकरजन मार्ग टिकरापारा (मोती नाला) में जो मार्ग वर्षों पुराना था।। कम ऊंचाई चौड़ाई होने के कारण आवागमन बार बार अवरुद्ध हो जाता था और बारिश में दो वार्ड दो भागो में विभाजित हो जाता रहा है, जिसे देखते हुए विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने बजट में शामिल कराया था।।
उस उच्चस्तरीय पुल निर्माण हेतु 686.56 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है, गंडई से कृतबांस मार्ग में सुरही नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण हेतु 342.83 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है ।।जो कि क्षेत्रवासियों की मांग रही है उक्त मार्ग में निर्मित रपटा क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे आवागमन में असुविधा हो रही है लोकप्रिय विधायक वर्मा ने देखते हुए बजट हेतु बजट में शामिल कराया गया था। जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है एवं लिमो दुल्लापुर मार्ग में कर्रा नाला में निर्मित रपटा क्षतिग्रस्त हो गया था।। जिससे क्षेत्र के आम जनों को आवागमन में बाधा हो रही थी,जिसमें भी बजट में शामिल करा कर उक्त मार्ग पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण हेतु 382.05 लाख रूपये की प्रशासकीय मंजूरी मिल चुकी है।।
इसी प्रकार विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने कुल 13 मार्गो पर उच्च स्तरीय पुल हेतु शामिल कराया गया था जिसको जल्द ही पूरा कराया जाएगा
इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, बरसात के मौसम में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी तथा क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को मजबूती मिलेगी।
विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने इन स्वीकृतियों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री , वित्त मंत्री एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया एवं अन्य बजट में प्रावधानित कार्यों की स्वीकृति हेतु निवेदन किया।।
क्षेत्र के लोगों ने विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा का आभार जताया कहा कि उनके प्रयासों से अब गांव में सड़कों व पुल – पुलिया और मूलभूत सुविधाओं का स्वरूप बेहतर हो रहा है।




