(यतेन्द्र जीत सिंह छोटू ब्यूरो चीफ जिला खैरागढ़)
खैरागढ़ : समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में।। क्षेत्र की विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा के सतत प्रयासों एवं निरंतर अनुश्रवण के फलस्वरूप खैरागढ़ विधानसभा अंतर्गत 56 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले विभिन्न सड़क, पुल-पुलिया, जंक्शन सुधार तथा सिंचाई परियोजनाओं को छत्तीसगढ़ शासन से प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है।। इन कार्यों के क्रियान्वयन से क्षेत्र में आधारभूत अधोसंरचना को नई मजबूती मिलेगी तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर आवागमन और सिंचाई सुविधाओं का लाभ मिलेगा।।
विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इन विकास कार्यों के प्रस्ताव शासन को भेजे गए थे।। शासन द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए जाने से अब इन कार्यों को शीघ्र धरातल पर उतारने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी, विद्यार्थियों का आवागमन सुगम होगा, मरीजों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा तथा सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से कृषि उत्पादन को भी नई गति मिलेगी।।उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए जाने की बात भी कही।।
प्रमुख स्वीकृत कार्य धनेली–देवारीभाट गौठान,बढ़ाईटोला मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण – ₹17.01 करोड़, भीमपुरी से बोरई पहुंच मार्ग – ₹4.75 करोड़,गर्रा–बांधटोला–कोहका झोरी मार्ग – ₹4.11 करोड़, राज्यमार्गों पर जंक्शन सुधार एवं क्रैश बैरियर निर्माण – ₹1.87 करोड़, करमतरा से घुमर्रा मार्ग – ₹3.75 करोड़, गंडई–पंडरिया व्याहा–दौजरी मार्ग (पुल-पुलिया सहित) – ₹4.77 करोड़, खैरागढ़ टाउन मार्ग (नाली सहित) – ₹4.69 करोड़, दाऊचौरा–खैरागढ़–ढारा मार्ग – ₹2.71 करोड़, कांशीटोला से ढाप मार्ग – ₹3.29 करोड़,कामठा से हरदी पहुंच मार्ग – ₹2.36 करोड़, विकासखंड छुईखदान की सूरही नदी पर एनीकट-कम-काजवे निर्माण – ₹10.13 करोड़, विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, लोक निर्माण मंत्री अरुण साव एवं जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के विकासोन्मुखी दृष्टिकोण के कारण खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को स्वीकृति मिल रही है, जिससे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाया कि जनहित सर्वोपरि है और क्षेत्र के विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार तथा प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए उनका प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।।
