(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)खैरागढ़ : बाल सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, खैरागढ़ में मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।। कार्यक्रम में लगभग 100–150 छात्र-छात्राएँ एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।। कार्यक्रम में बच्चों को निम्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।।
गुड टच – बैड टच,पॉक्सो एक्ट के प्रावधान,महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े अपराध,मानव तस्करी,बाल विवाह एवं बाल श्रम के दुष्प्रभाव,स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं नशा उन्मूलन से संबंधित जानकारी।।

पुलिस टीम ने बच्चों को इन अपराधों से बचने के उपाय बताए तथा किसी भी प्रकार की घटना होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया।।
बच्चों ने विशेष उत्साह दिखाते हुए अपने करियर, कानूनी जागरूकता, एवं ट्रैफिक नियमों से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका विस्तार से समाधान प्रस्तुत किया गया।।
इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस विभाग द्वारा जिले में बच्चों की सुरक्षा, जागरूकता एवं आत्म-विश्वास बढ़ाने हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है।।