जिला पुलिस के. सी. जी. का राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान जागरूकता अभियान…

00 बाजार हाट चौक चौराहो मे नागरिकों को दिया यातायात नियमों की जानकारी,
00 सड़क सुरक्षा माह के दौरान व्यापक स्तर पर जारी रहेगा जन जागरूकता कार्यक्रम,

खैरागढ़ : सड़क दुर्घटनाओ के रोकथाम एवं मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे सड़क सुरक्षा माह मे नित नए प्रयोग कर सुरक्षात्मक उपाय के साथ यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने व्यापक स्तर पर आम लोगो को आवश्यक समझाइस के साथ ही जागरूक किया जा रहा है।।
सड़क सुरक्षा माह का गुरुवार 01 जनवरी 2026 से शनिवार 31 जनवरी 2026 तक जिला पुलिस के. सी. जी. द्वारा ‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 मनाया जा रहा है ।।

जिसका उद्देश्य ‘सड़क दुर्घटनाओ की रोकथाम है,जिला पुलिस के. सी. जी. द्वारा रविवार 04 जनवरी 2026 को हाट बाजार चौक, चौराहा मे जागरूकता का कार्यक्रम करते हुए बैनर, पोस्टर वितरण कर चस्पा किया गया।। दोपहिया वाहन चालकों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया में सीटबेल्ट का उपयोग करने, नशे की हालत में वाहन न चलाना, ट्रैफिक नियमों का पालन करने बताया गया ।। जागरूकता अभियान इस पुरे माह जोर शोर से मनाने एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर शिविर लगाया जायेगा।।

Exit mobile version