(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)खैरागढ़ : नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के दाऊचौरा वार्ड क्रमांक 16 एवं 17 में विभिन्न निर्माण कार्यों नाली, सीसी रोड, अतिरिक्त कक्ष एवं देवांगन भवन के साथ ही वार्ड 16 में निर्माणाधीन भवन में अतिरिक्त कार्य, इन सभी कार्यो के लिए लिए कुल 86 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इनमें वार्ड 16 में 64 लाख रुपये तथा वार्ड 17 में 22 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पार्षद निधि से 4.50 लाख रुपये अतिरिक्त कक्ष के लिए स्वीकृति प्रदान किया गया है।।
मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह ने किया भूमि पूजन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह थे। भूमि पूजन कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर ने की।।
भाजपा सरकार में तेजी से हो रहे विकास कार्य – विक्रांत
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विक्रांत सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद विकास कार्यों की गति तेज हुई है।। नगरीय निकाय क्षेत्रों में निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और जनसुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।।

जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं की रही महत्वपूर्ण उपस्थिति
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता जिला उपाध्यक्ष टी.के. चंदेल, वार्ड 16 के पार्षद विनय देवांगन, वार्ड 17 की पार्षद पुष्पा सिंदूर, चंद्रशेखर यादव, पार्षद रेखा गुप्ता, पार्षद कमलेश कोठले, पार्षद प्रतिनिधि रूपेंद्र रजक, पार्षद राजेश देवांगन, पार्षद मोनिका रजक, दिलीप राजपूत, अनुज देवांगन, सूर्यदमन सिंह, जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह,शहर भाजयुमो अध्यक्ष अनीस सिंह, मदन देवांगन, डॉ. प्रशांत झा, आलोक श्रीवास, त्रिलोकी देवांगन, पन्नालाल देवांगन, सुरेश देवांगन, अमित देवांगन, ईश्वर देवांगन, मंजीत सिंह, मदन देवांगन, रवि देवांगन, हीरालाल देवांगन, जेठू बर्मन, हेमलाल देवांगन, राकेश चाँदवानी, मनोज देवांगन सहित बड़ी संख्या में वार्ड 16 और 17 के निवासी मौजूद थे।।
नगर के विभिन्न वार्डों से आए नागरिकों ने इन विकास कार्यों का स्वागत किया और स्थानीय समस्याओं के शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई। भूमि पूजन कार्यक्रम उत्साह और सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।।