जी राम जी योजना ग्रामीण अर्थव्यस्था के लिए क्रांति : मंत्री लखनलाल देवांगन

(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”) खैरागढ़ : विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में खैरागढ़- छुईखदान-गंडई जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने पत्रकारवार्ता ली।। इसमें विकसित भारत, जी राम जी योजना को लेकर मीडिया से चर्चा की, प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने मनरेगा को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर भी पलटवार किया है।। भाजपा नेतृत्व ने ग्रामीणों के लिए विकसित भारत–रोजगार और आजीविका की गारंटी मिशन ‘जी-राम-जी योजना अधिनियम-2025’ को भारत की ग्रामीण अर्थव्यस्था के लिए क्रांतिकारी योजना बताया है।।

पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष डॉ बिसेशर साहू, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, पूर्व सभापति घम्मन साहू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष टीके चन्देल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार, जिला महामंत्री शशांक ताम्रकार, जिला महामंत्री नवनीत जैन, डॉ शैलेन्द्र त्रिपाठी, जनपद पंचायत अध्यक्ष राजेश्री त्रिपाठी, प्रकाश सिंह ठाकुर,भाजयुमो शहर अध्यक्ष अनिश सिंह “दादू”, उपसरपंच केशला शिवांश बहादुर सिंह “बाबा”,हरप्रसाद वर्मा,चंदनगिरी गोस्वामी, महेश गिरी गोस्वामी,पंकज सिंह ठाकुर, अय्युब सोलंकी,भावेश कोचर, आनंद पटेल, ललित सोनी, गोरेलाल वर्मा, शत्रुघ्न साहू विनय देवांगन, विनय चोपड़ा, अनिल अग्रवाल भी मौजूद रहे।

रोजगार की गारंटी को 125 दिन तक बढ़ाया : प्रभारी मंत्री
प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि सरकार ने रोजगार की गारंटी को 125 दिन तक बढ़ाकर ग्रामीणों को बड़ी राहत दी है।। उन्होंने बताया कि कृषि से जुड़े लोगों को योजना का सीधा लाभ मिलेगा।। योजना में सरकार ने महिलाओं और भूमिहीन परिवारों का विशेष ध्यान रखा है।। राज्य में सिंचाई का रकबा लगातार बढ़ रहा है।। दुनिया के कई देश भारत की विकास योजनाओं की ओर देख रहे हैं।। प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि जब तक नई मजदूरी दर तय नहीं होती, तब तक महात्मा गांधी मनरेगा की दरों के अनुसार भुगतान होगा।। उन्होंने कहा कि ग्रामीण हाट, कौशल विकास और आय बढ़ाने वाले कार्यों में सरकार सहयोग करेगी, लेबर आधारित उद्योग लगाने वालों को जी-रामजी योजना के तहत लाभ दिया जाएगा।। प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने भरोसा जताया कि इस योजना का सीधा लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा।।

Exit mobile version