जालबांधा मार्ग हुआ खून से लाल: घर लौट रहे तिहारु साहू की सड़क हादसे में मौत, गांव में पसरा मातम

खैरागढ़ : सड़क हादसे में करमतरा निवासी तिहारू साहू की मौत।।जिले के जलबांधा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय तिहारु साहू की मौत हो गई।। जानकारी के अनुसार ग्राम करमतरा निवासी तिहारु साहू जलबांधा से अपने घर लौट रहे थे।। करमतरा चौक के पास गांव के ही राजू यादव के वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।।

हादसे में तिहारु साहू गंभीर रूप से घायल हो गए।। उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही जलबांधा पुलिस मौके पर पहुंची, आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।। इस दुखद हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।।

Exit mobile version